फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Food testing van will examine food and beverages

खाद्य एवं पेय पदार्थों की जांच करेगी फूड टेस्टिंग वैन

Fri, 26 Mar 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Food testing van will examine food and beverages
खाद्य एवं पेय पदार्थों की जांच करेगी फूड टेस्टिंग वैन
विज्ञापन

बिजनौर। खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए लखनऊ से मोबाइल वैन जनपद में आई है। यह वैन करीब करीब हर तहसील स्तर पर पहुंचकर खाद्य एवं पेय पदार्थों की नि:शुल्क जांच करेगी। इस वैन के माध्यम से जिले का कोई भी व्यक्ति अथवा व्यापारी अपनी खाद्य सामग्री की जांच करा सकेगा। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया।
खाद्य एवं पेय पदार्थों में अकसर मिलावट का खेल होता रहता है। यही वजह है कि खाद्य विभाग समय-समय पर चेकिंग कर सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजता है। अकसर दुकानदारों या उपभोक्ताओं को भी अपनी खाद्य सामग्री या पेय पदार्थों की गुणवत्ता की सटीक जानकारी नहीं रहती है। इसके चलते दिक्कतें आती हैं, लेकिन अब मोबाइल वैन से यह आसानी रहेगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि जनपद में विभिन्न स्थानों पर जाकर वैन में मौजूद कर्मी खाद्य पदार्थों की जांच करेंगे।
विज्ञापन

यह वैन नगर पालिकाओं में खाद्य तथा पेय पदार्थों की मुफ्त जांच करेगी। केंद्र व प्रदेश सरकार की साझा योजना के आधार पर ये वैन प्रत्येक स्थान पर जाएगी। मिठाई, बर्फी, पेय पदार्थ आदि तैयार करने वाले दुकानदार अपनी मिठाई वैन पर लाकर जांच करा सकते हैं। उसके बाद दुकानदार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को बढ़ा सकते हैं। मोबाइल वैन आधुनिक है, इसके भीतर सैंपल टेस्टिंग मशीन लगी हुई है जो तत्काल खाने पीने के पदार्थों की गुणवत्ता को बताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट से रवाना हुई फूड टेस्टिंग वैन
बिजनौर। डीएम ने मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन का कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन अगले दो दिनों तक जनपद में भ्रमण करेगी तथा मौके पर ही खाद्य, पेय पदार्थों की प्राथमिक जांच कर मौके पर अवगत करा देगी। बृहस्पतिवार को डीएम रमाकांत पांडेय ने मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह फूड टेस्टिंग वैन बिजनौर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, चांदपुर सभी तहसीलों के अधिक से अधिक कस्बों में खाद्य एवं पेय पदार्थों की प्राथमिक जांच कर हाथों हाथ उनकी स्थिति से अवगत कराएगी। इस मौके पर एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी पंकज कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह, औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञदत्त आर्य, रामवीर सिंह, हितेंद्रपाल सिंह, कमलेश कुमार, जितेंद्र कुमार, मोहित कुमार, तेजबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed