फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Food safety team sampled food items from eight establishments

खाद्य सुरक्षा टीम ने आठ प्रतिष्ठानों पर की सैंपलिंग

Wed, 29 Jul 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Food safety team sampled food items from eight establishments
खाद्य सुरक्षा टीम ने आठ प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए
विज्ञापन

बिजनौर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने रक्षाबंधन एवं ईद-उल-जुहा (बकरीद) के मद्देनजर जिले के आठ प्रतिष्ठानों से विभिन्न खाद्य एवं पेय पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला को भेज दिए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को जिले के आठ प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर नमूने लिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मंडावर के बाजार कला स्थित कमल गुप्ता के गुप्ता किराना शॉप से अरहर की दाल, यहीं के सतीश कुमार के जयप्रकाश एंड संस से सरसों का तेल, रमन अग्रवाल के यहां से बूंदी का लड्डू, राकेश गुप्ता के राकेश किराना स्टोर से सेंवई, हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव खारी स्थित मोहम्मद आमिर के आबिद किराना शॉप से, मोहम्मद जाकिर के यहां से सरसों का तेल, यहीं के निवासी राजकुमार के खारी बाजार स्थित बालाजी स्वीट्स सेंटर से बूंदी का लड्डू, करौंदी रोड खारी स्थित नसीरुद्दीन किराना स्टोर से नमकीन के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला को भेज दिए।
विज्ञापन

टीम में जिला अभिहित अधिकारी पंकज कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह, यज्ञदत्त आर्य, हितेंद्र पाल सिंह, रामवीर सिंह, तेजबहादुर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed