{"_id":"6478e2479741039bcc04b928","slug":"food-items-can-be-tested-in-street-corner-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-4270-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गली-नुक्कड़ में हो सकेगी खाद्य पदार्थों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गली-नुक्कड़ में हो सकेगी खाद्य पदार्थों की जांच
Thu, 01 Jun 2023 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिले को एक खाद्य सुरक्षा वेन मिलने वाली है। अगले एक सप्ताह में यह वेन लखनऊ से बिजनौर पहुंच जाएगी। गली-नुक्कड़ पर वेन खड़े करके खाद्य पदार्थों की जांच हो सकेगी। कोई भी व्यक्ति खाने की चीजों की जांच करा सकेगा।
सरकार का उद्देश्य सभी लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। जिसको लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से अभियान चलाकर नमूने भी लिए जाते हैं। मगर अब बिजनौर को एक खाद्य सुरक्षा वेन मिलने वाली है। यह वेन दिन निर्धारित कर सभी तहसीलों और ब्लॉक स्तर भेजी जाएगी। शहर की गलियों में यह वेन जाएगी। जिससे लोग खाद्य पदार्थों की जांच करा सकेंगे।
साथ ही खाद्य पदार्थो की जांच रिपोर्ट पांच मिनट में मिल जाएगी। अभी तक बिजनौर में यह सुविधा नहीं थी। अभिहित अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि वेन मिलने आम लोगों के लिए आसानी हो जाएगी। उन्हें जिस खाद्य पदार्थ में मिलावट होने का शक हो। वह उसके नमूने की जांच वेन से करा सकते हैं।