फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Flowers showered during the procession of Shri Ram-Bharat Milap

Bijnor News: श्रीराम-भरत मिलाप की शोभायात्रा में हुई पुष्पवर्षा

Sat, 04 Oct 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 04 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Flowers showered during the procession of Shri Ram-Bharat Milap
नगीना में राम-भरत मिलाप शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद
बिजनौर/नगीना। शहर में श्री रामलीला सेवा समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में 31 आकर्षक झांकियां शामिल हुईं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम शोभायात्रा में सबसे आगे झंडा लिए युवक चल रहा था। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी उर्फ मौसम, समिति अध्यक्ष अचल अग्रवाल, संरक्षक संजय गुप्ता ने भगवान राम की आरती कर किया। श्रीराम और भरत के मिलाप को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही।
नगीना में बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ कमेटी के तत्वावधान में श्री राम-भरत मिलाप शोभायात्रा बैंड बाजे व मनमोहक झांकियों के साथ शोभायात्रा मंडी मौलगंज स्थित मंदिर श्री लोकेश्वर नाथ से प्रारंभ हुई। शोभा यात्रा मुख्य मार्ग लुहारी सराय से होते हुए बड़ा मंदिर मुक्तेश्वर नाथ के द्वार पर पहुंची।
विज्ञापन

यहां से दो शोभा यात्राएं एक होकर बिश्नोई सराय होते हुए रामलीला मैदान पर स्थित देवी के मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में कमेटी के अध्यक्ष साहू सलिल अग्रवाल, प्रबंधक मुकेश अग्रवाल आले, साहू कपिल अग्रवाल, सभासद गोपाल शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

n धूमधाम से निकाली गई भरत मिलाप शोभायात्रा : स्योहारा/झालू। दशहरा के बाद शुक्रवार को भरत मिलाप की शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
शुक्रवार को स्योहारा में वृंदावन-मथुरा से आए कलाकारों ने आकर्षक रामलीला मंचन किया। शोभायात्रा 15 झांकियां, 11 बग्गियां, दो घोड़े, डीजे साउंड और बैंड-बाजे की धुनों के साथ नगर भर में निकाली गई। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने शोभायात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत किया। अध्यक्ष राजवीर सिंह त्यागी, मंच प्रबंधक राजपाल सिंह प्रजापति, महेंद्र कुमार शर्मा, प्रबंधक सुनील शर्मा, महेंद्र, रवि, अमर सिंह वर्मा, पप्पू पंडित आदि रहे। रियासत मोहल्ले में कुंवर पृथ्वीराज सिंह की अगुवाई में स्वागत किया गया।

उधर, झालू में श्री रामलीला नाटक समाज के तत्वावधान में शोभायात्रा में झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। जयपाल सिंह, ज्ञानेश्वर सिंह, लाखन सिंह के नेतृत्व में भरत मिलाप अखाड़ा निकाला गया, जो मोहल्ला चौधरियान में धर्मशाला से प्रारंभ हुआ। इसके बाद मुख्य बाजार, मछली बाजार, नसीरियान, जोशियान, मां काली मंदिर, घासमंडी होते हुए वापस वहीं आकर संपन्न हुआ।

नगीना में राम-भरत मिलाप शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद

नगीना में राम-भरत मिलाप शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed