{"_id":"65f5eb13be0cd8ba2a03f4f4","slug":"flood-relief-work-started-on-four-projects-approved-at-a-cost-of-rs-743-lakh-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-109998-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 7.43 लाख की लागत से स्वीकृत चार परियोजनाओं पर बाढ़ बचाव कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 7.43 लाख की लागत से स्वीकृत चार परियोजनाओं पर बाढ़ बचाव कार्य शुरू
Sun, 17 Mar 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
धामपुर। सिंचाई विभाग की ओर से धामपुर तहसील क्षेत्र की चार परियोजनाओं पर बाढ़ बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार का कहना है कि वित्तीय व्यवस्था के देरी से प्राप्त होने के काम को शुरू कराया गया है। 15 जून तक हर हाल में सभी परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य है।
अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि ये परियोजनाएं जिन पर काम शुरू हुआ है। काफी पहले स्वीकृत हो चुकीं थीं। लेकिन वित्तीय व्यवस्था में देरी होने के कारण काम चालू नहीं हो सका था। वित्तीय व्यवस्था हो जाने के बाद कार्य शुरू कर दिया गया है। इन परियोजनाओं में नंदगांव-नाथाडोई गांवों को खो नदी की बाढ़ से बचने के लिए 2.38 लाख रुपये की लागत से करीब डेढ़ सौ मीटर बंधे को मजबूती के साथ तैयार किया जाएगा।
मुरादाबाद सिंचाई विभाग के अंतर्गत मनोकामना देवी मंदिर बाढ़ परियोजना पर भी करीब 3.25 करोड़ की लागत से कार्य शुरू हो गए हैं। बनैली नदी में 90 लाख रुपए की लागत से कार्य शुरू करा दिए गए हैं। मुकरपुरी परियोजना को शुरू करा दिया है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस कार्य में विभागीय स्तर से देरी हो जाती और चुनाव आचार संहिता लागू हो गई होती तो बाद में ये कार्य लटक जाते। 15 जून तक हर हाल में कार्य पूर्ण करना है।
विज्ञापन
- अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ किया पूजन
अधिकारियों का कहना है कि नंदगांव-नाथाडोई परियोजना को पूरा कराने को शनिवार सवेरे पूजन के साथ कार्य शुरू कराया गया। अवर अभियंता चंद्रगुप्त चौहान और ठेकेदार आरिफ ने ग्रामीणों के साथ पूजन के शिलान्यास किया। इस मौके पर गांव के घासीराम शर्मा, जाॅनी चौहान, दीपू प्रजापति, वेद प्रकाश शर्मा, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।