फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Flood affected villagers are in trouble, village is like an island, transportation has become difficult

Bijnor News: मुश्किलों में बाढ़ प्रभावित गांव वासी, गांव के हालात टापू जैसे, मुश्किल हुआ आवागमन

Thu, 21 Aug 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Flood affected villagers are in trouble, village is like an island, transportation has become difficult
आखिर कब मिलेगी राहत-जलीलपुर के गांव रायपुर खादर में गांव में भरे पानी को देख शायद दोनों युवक
जलीलपुर। बुधवार को बाढ़ प्रभावित गांवों में जलस्तर बढ़ा है। गांव रायपुर खादर, मीरापुर सीकरी व जलालपुर खादर के हालात टापू जैसे हो गए हैं। दो सप्ताह से बाढ़ की मार झेल रहे प्रभावित गांव वासियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। आबादी में पानी घुसा हुआ है। आठ गांव के रास्तों पर कार, बाइक से आवाजाही बंद हो गई है।
विज्ञापन

जलीलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गांव कुम्हरिया, स्याली, मुजफ्फरपुर खादर, सुजातपुर खादर, दत्तियाना, जमालुदीनपुर का खेड़ा, जलालपुर खादर, रायपुर खादर, मीरापुर सीकरी आदि की सड़कों पर बढ़े जलस्तर के कारण आवाजाही बंद है। आवागमन के लिए ट्रैक्टर और नाव का सहारा है। गांव रायपुर खादर, जलालपुर खादर व मीरापुर सीकरी के हालात टापू जैसे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव वासियों का हौसला अब जवाब दे रहा है। दो दिन से लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने से गांव वासियों को फसलों की चिंता सताने लगी है। पशुओं का पेट भरना अभी पशु पालक किसानों के लिए जोखिम बना है। गांव रायपुर खादर के करतार सिंह, नरेंद्र सिंह, कुलदीप कुमार आदि ने कहा कि पांडवनगर पुलिस चौकी से गंगा पुल तक ऊंची सड़क होने के कारण गंगा के पानी की निकासी बाधित हो गई है। पानी निकासी के लिए सड़क पर कई स्थानों पर पुल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed