फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Flash mail caught two

ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपी दबोचे

Thu, 27 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Flash mail caught two
ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपी दबोचे
विज्ञापन

नहटौर। कपड़ा व्यापारी को सेक्स रैकेट में फंसा कर उससे अवैध वसूली करने वाले दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस ने चालान कर दिया। लोगों को फंसाकर अवैध वसूली करने के लिए दो महिला सहित छह के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहे थे।

नींदड़ू निवासी मोहम्मद कासिम ने कोर्ट के माध्यम से नहटौर थाने में दो महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि वह कपड़े का व्यापारी है और 26 जून 2020 को नहटौर के कपड़ा बाजार में कपड़ा खरीदने आया था इसी दौरान उसके गांव का ही दानिश और जरूरी काम से चामुंडा मंदिर के पास एक कमरे में ले गया, जहां पर मरजीना उर्फ चिमटी नाम की एक युवती बैठी हुई थी। किसी बहाने से दानिश वहां से निकल गया और निशात नाम की एक महिला ने कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी और नहटौर के हाथीवाला मंदिर निवासी बबलू व नूरपुर के मोहल्ला सईद नगर निवासी इस्तेखार व एक अन्य को फोन करके बुला लिया। उन्होंने मारपीट करते हुए पहले उससे 80 हजार रुपये छीन लिए। बाद में डरा धमकाकर जबरन कैमरे से बैठी युवती के साथ अर्धनग्न फोटो व वीडियो बनाई। उसको डरा धमकाकर 10 लाख रुपये की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी और वायरल कर दिए। वीडियो वायरल होने पर मामले का खुलासा हुआ। दो महिलाओं सहित छह लोगों का गैंग लोगों को फंसाकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे। पुलिस के मुताबिक बबलू व इस्तेखार को पकड़कर चालान कर दिया। इससे पूर्व निशात व दानिश पकड़े जा चुके है। कोतवाल जय कुमार ने बताया कि इस गैंग के अब तक चार लोगों का चालान कर दिया। दो लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed