{"_id":"62f943774f5b4f08405548f1","slug":"flag-hoisting-at-amrit-sarovars-today-dhampur-news-mrt6011802129","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबों पर ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबों पर ध्वजारोहण
विज्ञापन
अमृत सरोवरों पर आज ध्वजारोहण
धामपुर। आजादी के 75 वें वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विकास विभाग की ओर से 15 अगस्त को अमृत सरोवर योजना के तहत 14 तालाबों पर ग्राम सभाओं की ओर से ध्वजारोहण होगा।
धामपुर ब्लॉक क्षेत्र में 97 ग्राम सभाएं है। प्रथम चरण में अमृत सरोवर योजना के तहत 14 ग्राम सभाओं के तालाबों शामिल किया गया था। जिनका काम पूरा हो गया है। बकौल प्रमुख 1 5 अगस्त को आजादी के 76 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ग्राम वासियों को साथ लेकर अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण होगा। देश की आजादी का जश्न मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम अपने आप में अनूठा कार्यक्रम होगा। ब्लॉक क्षेत्र के गांवों के लोगों को घर घर जाकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत 25 हजार तिरंगों का भी वितरण किया जा चुका है।
अब यह होंगे अमृत सरोवर तालाबों के नाम
ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि अमृत योजना में जिन तालाबों का नामकरण हुआ है। उन तालाबों में मनकुआं ग्राम सभा के तालाब को बिहारी सिंह अमृत सरोवर, रायपुर मलूक के तालाब को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बुद्धा सिंह अमृत सरोवर, मोहम्मद अलीपुर लालमन के तालाब को शहीद शरद कुमार अमृत सरोवर, सादुल्लाह खानपुर ग्रामसभा के तालाब को बड़ देवता अमृत सरोवर, सरकथलमाधों में चौधरी निहाल सिंह अमृत सरोवर, आमखेड़ा में माया देवी अमृत सरोवर, ग्राम सभा पीपलसाना में बच्चा अमृत सरोवर, मानपुर शिवपुरी में चौधरी यशपाल सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमृत सरोवर, जोतहिमा में देव स्थल बूढ़ा वाला अमृत सरोवर, सुहागपुर में अटल बिहारी वाजपेयी अमृत सरोवर, गांव मीमला में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी टेकचंद अमृत सरोवर, गांव चकराजमल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होरी सिंह अमृत सरोवर, गांव टपरौला में जाहरवीर गोगा अमृत सरोवर नाम रखा गया है।