फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five youths drowned in Ganga in Bijnor and Meerut

बिजनौर और मेरठ में पांच युवक गंगा में डूबे

Thu, 05 May 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Five youths drowned in Ganga in Bijnor and Meerut
बिजनौर और मेरठ में पांच युवक गंगा में डूबे
विज्ञापन

हस्तिनापुर (मेरठ)/बिजनौर। हस्तिनापुर मेरठ और नांगल सोती बिजनौर में बुधवार को पांच युवक गंगा में डूब गए। दोनों जगह तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। पीएसी के गोताखोर और स्थानीय ग्रामीण गंगा में डूबे युवकों की तलाश कर रहे हैं। हस्तिनापुर में हादसा बुधवार दोपहर करीब एक बजे भीमकुंड पुल के नीचे हुआ। डूबने वाले वाजिद (25), फुरकान (20) और शाहरुख (23) बिजनौर के गांव बास्टा के रहने वाले थे। वाजिद दिल्ली में एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता था। खेतों में काम कर रहे किसानों ने इन्हें गहरे पानी में नहाता देख रोका था, लेकिन ये नहीं माने। जिस जगह ये कूदे, वहां गहराई अधिक थी और पानी का बहाव भी तेज था। बाद में शोर सुनकर पहुंचे किसानों ने आसिफ (25) को सुरक्षित बचा लिया।
नांगल सोती बिजनौर में डूबे युवक रियाज (19) और अबुल हसन (20) गांव खुराहेड़ी चंदक क्षेत्र के रहने वाले थे। इनके रिश्तेदार दो सगे भाइयों शाहनवाज (24) और उसके भाई शादाब निवासी लालपुर सोजीमल को स्थानीय मछुआरे शराफत और उसके साथियों ने बचा लिया। ये चारों सोजीमल से गंगा पार घूमने गए थे। लौटते समय गंगा में पानी बढ़ गया और तेज धारा में बहने लगे थे।
विज्ञापन

आसिफ की मदद से परिजनों को सूचना दी गई।
हस्तिनापुर। घटना की जानकारी मिलने पर हस्तिनापुर और चांदपुर की टीम पहुंची। 44वीं वाहिनी पीएसी के गोताखोरों की टीम भी बचाव के लिए पहुंची, मगर घंटों तलाश के बावजूद उनका पता नहीं चल पाया। हस्तिनापुर थाना प्रभारी मुनीश पाल ने बताया कि तलाश जारी है। एसडीएम अमित कुमार गुप्ता, सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह सहित अन्य अफसरों ने भी पहुंचकर युवकों के बारे में जानकारी ली।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब मौसम ने किया परेशान
हस्तिनापुर। तलाशी अभियान के दौरान शाम चार बजे आंधी और बारिश के कारण बचाव कार्य बाधित हो गया। इसके चलते करीब 6:30 बजे स्ट्रीमर को गंगा में उतार कर युवकों की तलाश में लगाया गया। तेज हवाओं के कारण गंगा में स्ट्रीमर चलाने में कई बार परेशानी हुई। संवाद
एक युवक वेल्डर तो दूसरा है बैंककर्मी
हस्तिनापुर। इन युवकों में शाहरुख दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता है। उसके पिता भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। फुरकान पांच बहनों का इकलौता भाई है और दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता है। उसके पिता शामीम भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। इसी गांव का वाजिद तीन बहन और दो भाई हैं। वाजिद दिल्ली में एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता है। उसके पिता भी दिल्ली में काम करते हैं। वाजिद का विवाह करीब एक वर्ष पूर्व ही हुआ है। संवाद
गंगा पार करते समय पानी बढ़ने से फंस गए तेज बहाव में
नांगलसोती। लालपुर सोजी निवासी दो भाई और उनके दो रिश्तेदार गंगा पार घूमने गए थे। इस दौरान लौटते समय जब से गंगा पार कर रहे थे, तभी अचानक पानी बढ़ गया। दो को तो लोगों ने बचा लिया लेकिन दो डूब गए।

गांव लालपुर सोजीमल निवासी शाहनवाज, उसका भाई शादाब अपने दो संबंधियों गांव खुराहेड़ी चंदक निवासी रियाज और अबुल हसन सैर सपाटे के लिए निकल गए। गांव लालपुर सोजीमल से करीब एक किलोमीटर के फासले पर गंगा पार कर चारों युवक पलेज क्षेत्र में घूमने गए। बताया जाता है कि वापसी के दौरान गंगा पार करते समय अचानक गंगा में पानी बढ़ने से चारों युवक गंगा की तेज धारा में बहने लगे। संयोग से पास में काम कर रहे मछुआरे शराफत ने अपने साथियों की मदद से शाहनवाज और शादाब को बचा लिया। गंगा में डूबे शाहनवाज के साले रियाज और संबंधी अबुल हसन का देर शाम तक पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार को लापता दोनों युवकों की गोताखोरों के माध्यम से तलाश कराने के निर्देश दिए।

बालावाली के पास गंगा में डूबे रियाज का फोटो

बालावाली के पास गंगा में डूबे रियाज का फोटो- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed