फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five thousand cusecs of water being withdrawn from Ramganga dam

रामगंगा बांध से की जा रही पांच हजार क्यूसेक पानी की निकासी

Thu, 21 Oct 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Five thousand cusecs of water being withdrawn from Ramganga dam
कालागढ़ के अफजलगढ़ बैराज से रामगंगा नदी में प्रवाहित होता पानी - फोटो : DHAMPUR
रामगंगा बांध से की जा रही पांच हजार क्यूसेक पानी की निकासी
विज्ञापन

कालागढ़। रामगंगा बांध नदी में 10 हजार क्यूसेक पानी की निकासी जारी है। पर्वतों से आ रहे वर्षा के पानी के चलते बांध का जलस्तर 363.750 मीटर पर पहुंच गया है। 72 घंटे तक रामगंगा बांध के कैचमेंट एरिया में हुई बारिश के कारण रामगंगा बांध से पानी की निकासी रामगंगा नदी में की जा रही है। वहीं, मैदानी इलाकों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए शाम को बांध से पानी की निकासी घटाकर पांच हजार क्यूसेक कर दी गई।
बांध के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मंगलवार शाम बांध से नदी में पांच हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई थी। रात्रि में बांध के जलाशय में पानी की मात्रा बढ़ जाने की वजह से बांध प्रशासन ने निकासी की मात्रा पांच हजार क्यूसेक से बढ़ाकर 10 हजार क्यूसेक कर दी। बांध से छोड़ा जा रहा पानी कालागढ़ के स्टील ब्रिज होकर अफजलगढ़ बैराज के गेटों से होता हुआ बावली एवं हरेवली की ओर चल रहा है। बांध के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी का कहना है कि बांध के कैचमेंट एरिया में बुधवार को वर्षा में कमी आई है, परंतु पहाड़ों से आने वाला पानी बांध के जलाशय के जलस्तर को निरंतर बढ़ा रहा है। ऐसे में जलाशय का जलस्तर नियंत्रित करने के लिए मंगलवार की रात्रि से जल निकासी की मात्रा बढ़ानी पड़ी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बांध के जलाशय में बुधवार को दोपहर तीन बजे जलस्तर 363.750 मीटर रहा। दूसरी ओर बांध से जारी पानी की निकासी तब तक जारी रहेगी जब तक जलस्तर को नियंत्रित नहीं किया जाएगा। हालांकि जलाशय में जलस्तर 365.300 मीटर तक ले जाया जा सकता है। परंतु पानी की मात्रा अधिक आने के कारण जोखिम नहीं उठाया जा रहा है। यह जोखिम उठाया जाता है तो अधिक पानी आने की स्थिति में जलाशय से अधिक पानी की निकासी करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed