फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five scorched in the fire due to cylinder leakage

सिलिंडर लीक होने से लगी आग में पांच झुलसे

Sun, 07 Mar 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Five scorched in the fire due to cylinder leakage
सिलिंडर लीक होने से लगी आग में पांच झुलसे
विज्ञापन

धामपुर। खाना बनाते समय गैस सिलिंडर लीक होने से अचानक घर में आग लग गई। परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया। मगर इसी दौरान दो बच्चों और दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्राम सुहागपुर निवासी अखलाक का गांव में घर है। शुक्रवार देर रात घर पर उसकी पत्नी जायदा व बहन नजराना खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। रसोई घर में रखा सिलिंडर से गैस लीक हो रही थी। जिसका परिजनों को पता नहीं चला। महिलाओं ने जब गैस जलाने का प्रयास किया तभी रसोई में आग लग गई। आग की तेज लपटों की चपेट में आने से जायदा व नजराना गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों महिलाओं के चीखने चिल्लाने की आवाज पर घर में मौजूद अखलाक भी आग बुझाने को दौड़ा तो वह भी आग में झुलस गया। घर पर मौजूद दो मासूम बच्चे फरहान व जुबेदा भी आग में झुलस गए। आग की सूचना पूरे गांव में फैल गई। दर्जनों ग्रामीण व पड़ोसी अखलाक के घर लगी आग को बुझाने के लिए अपने स्तर से प्रयास में जुट गए। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस व ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसे अखलाक, उसकी पत्नी जायदा, बहन नजराना, तथा दो मासूम बच्चों फरहान, जुबेदा को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed