{"_id":"6275618d2c6e7c09fd1d7fd2","slug":"five-school-vehicles-seized-six-challaned-bijnor-news-mrt587505668","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच स्कूली वाहन सीज, छह का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच स्कूली वाहन सीज, छह का चालान
विज्ञापन
नगीना में स्कूल बस की चेकिंग करते एसडीएम व परिवहन विभाग के अधिकारी।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच स्कूली वाहन सीज, छह का चालान
नगीना। बागपत में स्कूल वैन की चपेट में आकर बच्चे मौत के बाद हरकत में आए परिवहन विभाग ने शुक्रवार सुबह स्कूल वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पांच स्कूल वाहनों को सीज करने के साथ छह वाहनों का चालान किया गया। पीटीओ राकेश मोहन ने बताया कि किसी भी तीन पहिया वाहन में स्कूली बच्चों का परिवहन प्रतिबंधित है। ई-रिक्शा में बच्चों को ले जाना अवैध है। जो भी ई-रिक्शा सड़क पर बिना वैध प्रपत्र के चल रही हैं वह तत्काल सड़कों से हटा लें अन्यथा परिवहन विभाग उन्हें जब्त करने की कार्रवाई करेगा।
शुक्रवार सुबह परिवहन विभाग के पीटीओ राकेश मोहन और नगीना एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगीना कोतवाली मार्ग पर स्थित लाला राधेश्याम अकादमी पहुंच कर वहां खड़े स्कूली वाहनों की जांच की। अधिकतर वाहनों में बच्चों के बैठने के लिए सीटों की व्यवस्था बेहद खराब मिली। मौके पर पहुंचे स्कूल प्रबंधक व अधिकारियों के बीच गाड़ियों को सीज करने के मुद्दे को लेकर काफी देर तक नोकझोंक होती रही। विभाग ने यहां चार वाहनों के अलावा एक अन्य स्कूल का वाहन भी सीज किया। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर गाड़ियों की व्यवस्था नियमों के अनुसार नहीं हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।