फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five more infected including three women

तीन महिलाओं सहित पांच और संक्रमित निकले

Wed, 29 Jul 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Five more infected including three women
अफजलगढ़ में हॉटस्पॉट में लगाई गई बल्लियों के नीचे से निकलती महिलाएं। - फोटो : BIJNOR
तीन महिलाओं सहित पांच और संक्रमित निकले
विज्ञापन

बिजनौर। तीन महिलाओं सहित जिले के पांच और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके साथ ही 120 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव भी आई हैं। नए मरीजों में हल्दौर के तीन, नजीबाबाद और बिजनौर (मूल निवासी इलाहाबाद) का एक मरीज शामिल है। इन सभी मरीजों को उपचार के लिए होम आइसोलेट किया गया है।

जिले में कोरोना मीटर लगातार बढ़ रहा है। जिला प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद भी कोरोना की चेन नहीं टूट पा रही है। आए दिन जनपद में नए केस मिल रहे हैं। इसके बावजूद लोग शासन-प्रशासन की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 660 हो गई है। इनमें से 505 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि आठ लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 147 हो गई है। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के मुताबिक जिले में सोमवार को 17 केस मिले थे और मंगलवार को दिन भी अछूता नहीं रहा है। आज भी जिले में पांच कोरोना संक्रमित मामले सामने आए। साथ ही राहत भरी बात ये रही कि इनके साथ में 120 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव भी आई। मंगलवार को मिले नए संक्रमित मरीजों में हल्दौर इलाके के गांव हरदासपुर गढ़ी निवासी 22 वर्षीय युवती, हल्दौर का रहने वाला 49 साल का व्यक्ति, यहीं के मोहल्ला इस्लामनगर की 47 वर्षीय महिला, नजीबाबाद थाने के कस्बा साहनपुर निवासी 23 साल का युवक, मूल रूप से जनपद इलाहाबाद के मौअलमा थानांतर्गत आजमपुर पूर्वी और हाल निवासी बिजनौर की लगभग 39 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। इनके उपचार की व्यवस्था इनके घर पर ही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed