फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five hours power failure due to rain

Bijnor News: बारिश के कारण पांच घंटे गुल रही बिजली

Wed, 12 Jul 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 12 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Five hours power failure due to rain
- बारिश से 45 ट्रांसफार्मर फुंके, 34 इंसुलेटर हुए खराब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। बारिश के आगे बिजली व्यवस्था बेपटरी हो रही है। मंगलवार को नगीना रोड पर एक पेड़ लाइन पर गिर गया। इससे जुड़े कई मोहल्लों में पांच घंटे बिजली गुल रही। किरतपुर रोड की लाइन में फाल्ट होने से कई मोहल्लों की आपूर्ति बाधित रही। सुबह के समय पिछले दो, तीन से बुखारा बिजलीघर की आपूर्ति बाधित हो रही है। सुबह आपूर्ति नहीं होने से नगरवासियों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

बारिश तेज हो या हल्की बूंदाबांदी बिजली गुल हो जाती है। बारिश के कारण बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से कई खंभे और तार टूट गए। बारिश व लाइनों पर फाल्ट से जनपद पिछले छह दिनों में 45 ट्रांसफार्मर, 34 से ज्यादा लाइनों के इंसुलेटर खराब हुए है। इसमें तीन ट्रांसफार्मर आबादी क्षेत्र के है। बाकी निजी नलकूपों के ट्रांसफार्मर शामिल है। अफसरों का कहना है बारिश में पेड़ी टहनियां गिनी लाइन व ट्रांसफार्मर से टच होने से, हाईटेंशन लाइनों में फाल्ट तथा आकाशीय बिजली आदि से ज्यादा खराब होते हैं।
विज्ञापन


एसडीओ सुशील कुमार ने बताया कि छह दिन की बारिश से वर्कशॉप में 45 ट्रांसफार्मर आए हैं। इनमें तीन आबादी और बाकी निजी नलकूपों के ट्रांसफार्मर शामिल है। एसडीओ सदर प्रदीप कुमार का कहना है लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। पेड़ हटाकर लाइन सही कर आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। अन्य फीडरों में फाल्ट आदि आने से आपूर्ति बाधित हुई। लाइनें सही कराकर आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed