फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five gram panchayats of the district have increased their respect, today CM will be honored

Bijnor News: जिले की पांच ग्राम पंचायतों ने बढ़ाया मान, आज सीएम करेंगे सम्मानित

Thu, 01 Jun 2023 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 01 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Five gram panchayats of the district have increased their respect, today CM will be honored
- ग्राम प्रधानों को दी जाएगी नगद धनराशि व प्रशस्ति पत्र, जलीलपुर ब्लाॅक की सबसे अधिक ग्राम पंचायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। जिले की पांच ग्राम पंचायतों ने उत्कृष्ट विकास कार्य करके जनपद का मान बढ़ाया है। शासन के तय मानकों के आधार पर इनका चयन कर लिया गया है। इन पंचायतों के प्रधानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रशस्ति पत्र और नगद धनराशि देकर सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में प्रस्तावित है।




डीपीआरओ सतीश कुमार के अनुसार पुरस्कार वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए मिलेगा। सबसे अधिक धनराशि 11 लाख रुपये स्योहारा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत बूढ़ा नंगला को मिलेंगी। इसके बाद नजीबाबाद ब्लाॅक की ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड को मिलने हैंं। जलीलपुर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत सेंद्वार को सबसे कम धनराशि मिलेगी। पुरस्कार में मिलने वाली कुल धनराशि 32 लाख है। धनराशि पंचायत के विकास कार्यों पर व्यय होगी। पुरस्कृत होने वाले प्रधानों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन








पुरस्कार के लिए चयनित पंचायत व मिलने वाली धनराशि



ब्लॉक पंचायत ग्राम प्रधान राशि
स्योहारा बूढ़ा नंगला रामकुमार सिंह 11 लाख
नजीबाबाद जालबपुर गूदड नंदनी राजपूत 09 लाख

जलीलपुर केलनपुर राजीव कुमार 06 लाख
नूरपुर चांगीपुर जगपाल सिंह 04 लाख

जलीलपुर सेंद्वार राहुल चौहान दो लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed