फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five dumpers seized in illegal transportation and overloading

अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग में पांच डंपर सीज

Thu, 09 Dec 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Five dumpers seized in illegal transportation and overloading
अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग में पांच डंपर सीज
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम और सीओ की टीम ने अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग वाहनों की चेकिंग की। प्रशासन की टीम ने देर रात की गई चेकिंग में पांच डंपर को निर्धारित मात्रा से अधिक खनन सामग्री लोडिंग और कागजात पूरे नहीं होने पर सीज कर दिया।

एसडीएम मनोज कुमार सिंह और सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बुधवार देर रात मोटा महादेव क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान उत्तराखंड से क्षेत्रीय स्टोन क्रेशरों पर खनन सामग्री ले जा रहे डंपर में निर्धारित मात्रा से दो से तीन गुना खनन सामग्री पाई गई। परिवहन से संबंधी कागजात डंपर चालक प्रशासन को नहीं दिखा पाए। एसडीएम ने अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पांच डंपर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। एसडीएम ने डंपर मालिक मो. अकील, सुखवीर सिंह, मो. इरशार, मो. वसीम के खिलाफ अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग का मामला दर्ज करते हुए वाहनों को कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित अग्निशमन विभाग कार्यालय के सुपुर्द कर दिया। एसडीएम ने जिला प्रशासन को सीज किए गए पांच डंपर के ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन संबंधी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed