{"_id":"5e4d89f58ebc3ef2836807dd","slug":"five-drone-cameras-installed-for-kanwar-yatra-bijnor-news-mrt4698589140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के लिए पांच ड्रोन कैमरे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के लिए पांच ड्रोन कैमरे लगाए
विज्ञापन
हरिद्वार से कांवड़ में जल भरकर चांदपुर से निकालते कावंडिए।
- फोटो : BIJNOR
कांवड़ यात्रा के लिए पांच ड्रोन कैमरे लगाए
बिजनौर। महाशिवरात्रि पर्व पर भोले के भक्तों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शिवालयों के अलावा, कांवड़ यात्रा मार्ग व गंगा घाट पर भी सुरक्षा चाक चौबंद की गई है। पांच ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। गैर जिलों से दो कंपनी पीएसी व 200 पुलिसकर्मी मंगाए गए हैं।
कांवड़ यात्रा के बाद महाशिवरात्रि पर्व पर जिले भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। शिवालयों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के अलावा पुलिस मित्र भी तैनात किए गए हैं। शिवालयों पर सफाई करने वालों की अलग-अलग ड्यूटी लगाई गई है। गंगा बैराज पर भी सुरक्षा चाक चौबंद की गई है। वहां भी पुलिस तैनात की गई है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। इन मार्गों पर सचल दल तैनात किय गया है। पुलिस मित्रों की भी मार्ग पर ड्यूटी लगी है। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक कांवड़ यात्रा के साथ महाशिवरात्रि पर्व पर पांच ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। एक ड्रोन बैराज गंगा, एक मोटा महादेव मंदिर, एक भागूवाला व बाकी कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगाए गए हैं। दो कंपनी पीएसी व दो सौ पुलिस कर्मी गैर जिले से आए हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों के शिविर में रजिस्टर रखवाया गया है। वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। पुलिस मित्रों की भी ड्यूटी लगी है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर दिन रात के लिए सचल दल की ड्यूटी लगाई गई है।
गुलदार से चौकस रहने को लगवाए पोस्टर
एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक कांवड़ यात्रा के दौरान गुलदार से चौकसी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गुलदार से चौकस रहने को जगह-जगह कांवड़ यात्रा मार्ग पर पोस्टर व बैनर लगवाए गए हैं। लाउडस्पीकर से प्रचार कराया जा रहा है। कांवड़ियों से कहा जा रहा है कि वह टोली के साथ चले। इक्का दुक्का नहीं चले।