{"_id":"5fb9559c8ebc3e9bf8520a3d","slug":"five-corona-positives-including-employees-of-irrigation-colony-dhampur-bijnor-news-mrt512035226","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई कालोनी धामपुर के एक कर्मचारी सहित पांच कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई कालोनी धामपुर के एक कर्मचारी सहित पांच कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। धामपुर सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी सहित कुल पांच और कोरोना संक्रमित नए मरीज मिले। इनके साथ में 977 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। नए मरीजों को शामिल कर जनपद में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3899 हो गई है। इनमें से अब तक 3613 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना से जंग जीती है। जिले में अब तक 54 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 232 हैं।
जिले में शनिवार को धामपुर सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी सहित कुल पांच और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा लगभग 977 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल दो लाख 16 हजार 215 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 13 हजार 616 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से लगभग 3899 लोग कोरोना पॉजिटिव और करीब दो लाख 9717 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। इसके अलावा लगभग 2599 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक लगभग 3613 लोगों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना से जंग जीती है। अब तक कोरोना से कुल 54 लोगों की मौत हुई हैं। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को पांच और कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें धामपुर सिंचाई विभाग का एक कर्मचारी, साकेत कालोनी धामपुर, बिजनौर शहर के मोहल्ला अचारजान सब्जी मंडी वार्ड नंबर-14, किरतपुर के मोहल्ला जाटान, स्टेशन रोड़ स्योहारा से एक-एक मरीज की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉॉजिटिव आई।