फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five corona infected patients found in the district

जिले में पांच मिले कोरोना संक्रमित मरीज

Thu, 25 Mar 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Five corona infected patients found in the district
जिले में पांच मिले कोरोना संक्रमित मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में कोरोना संक्रमण ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को प्राप्त हुई कोरोना की कुल 1666 जांच रिपोर्ट में से पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनके साथ में 1661 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4459 हो गई है। इनमें से अब तक 4370 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि 64 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले बढ़कर 25 पर हो गए हैं।

सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार नए मरीजों में से चार आरटीपीसीआर और एक एंटीजन जांच रिपोर्ट में आया है। नए मरीजों में स्योहारा ब्लॉक के गांव सब्दलपुर, बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती आवास विकास कालोनी स्थित सावित्री एन्क्लेव, गांव बेरखेड़ा, टांडा माईदास से एक-एक मरीज शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि कुल तीन लाख 83 हजार 791 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से तीन लाख 82 हजार 380 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। तीन लाख 77 हजार 921 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। वर्तमान में 1411 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed