फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five beds are insufficient in the quarantine center of large population

बड़ी आबादी के क्वारंटीन सेंटर में पांच बैड नाकाफी

Wed, 12 May 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Five beds are insufficient in the quarantine center of large population
बड़ी आबादी के क्वारंटीन सेंटर में पांच बेड नाकाफी
विज्ञापन

नींदडू़। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर 20 हजार से अधिक आबादी वाले नींदडू़ खास में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में पांच बेड को नाकाफी बताते हुए कम से कम 10 बिस्तरों की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई है। बुधवार को जिलाधिकारी को प्रेषित पत्र में वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद आफाक बाबू एवं निगरानी समिति का कहना है कि सबमर्सिबल, बिजली व शौचालय की सुविधा वाले पंचायत भवन को पूरी तरह साफ-सुथरा एवं सैनिटाइज करने के बाद पांच बेड का क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। इनमें बाहर से आने वाले स्थानीय व्यक्तियों को क्वारंटीन किया जाएगा। 20 हजार से अधिक आबादी वाले गांव के लिए पांच बेड की व्यवस्था कम है। पंचायत भवन का हाल कक्ष छत के पंखे व फर्नीचर से महरूम है। यदि पंखे व लाइट की व्यवस्था हो जाए, तो इसमें अतिरिक्त बेड डाले जा सकते हैं। मोहम्मद आफाक एवं निगरानी समिति ने अतिरिक्त कमरों की पुताई कराकर उनमें बिजली, पंखों व लाइट आदि की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed