{"_id":"62659abb08323d15c717816e","slug":"fitness-tested-defects-found-in-141-school-vehicles-bijnor-news-mrt5858930189","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिटनेस को परखा, 141 स्कूली वाहनों में मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिटनेस को परखा, 141 स्कूली वाहनों में मिलीं खामियां
विज्ञापन
बिजनौर नुमाइश ग्राउंड में स्कूली वाहनों की जांच करते एआरटीओ व अन्य अधिकारी।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिटनेस को परखा, 141 स्कूली वाहनों में मिलीं खामियां
बिजनौर। गाजियाबाद में हुए हादसे के बाद अपने जिले में भी अधिकारी चौंकन्ने हो गए हैं। फिटनेस और वाहनों की दशा को परखने के लिए जांच की गई। 226 वाहनों की फिटनेस को देखा गया, जिसमें 141 वाहनों में खामियां मिलीं। किसी बस का इमरजेंसी दरवाजा नहीं खुला, तो किसी में कैमरे नहीं थे। अधिकांश वाहनों की खिड़की पर ग्रिल नहीं पाई गई। एक बस को सीज करते हुए सात के चालान काटे गए हैं।
उप संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर रविवार को जिलेभर के स्कूलों की बसों और अन्य वाहनों को नुमाइश ग्राउंड में बुलाया गया। ऐसा पहली बार हुआ है कि बड़े स्तर पर एक साथ फिटनेस चेक हो रही हो, पहले इक्का-दुक्का वाहन आते थे और फिटनेस कराकर चले जाते। नुमाइश ग्राउंड में वाहनों का मेला लग गया। अधिकारियों ने वाहनों की हालत का निरीक्षण किया।
बता दें कि अमर उजाला ने हाल ही में स्कूली वाहनों की फिटनेस को लेकर खबर प्रकाशित की और सतर्क किया, जिसके चलते एआरटीओ शिव शंकर सिंह के निर्देश पर एक साथ वाहनों का निरीक्षण किया गया। संभागीय निरीक्षक राकेश मोहन और यात्री कर अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने एक-एक कर वाहनों को निरीक्षण करते हुए जांचा। कुल 226 स्कूली वाहनों को चेक किया गया। पिछले तीन दिनों से चले रहे अभियान के तहत अब तक 352 वाहनों की चेकिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन
रविवार को हुए फिटनेस के निरीक्षण में 141 वाहनों में खामियां मिलीं। अधिकांश बसों में खिड़कियों के बाहर ग्रिल लगी हुई नहीं मिली। वहीं किसी के इमरजेंसी दरवाजे नहीं खुले, तो किसी में सीसीटीवी गायब था, जिन्हें जल्द पूरा कराने की हिदायत दी गई है। जिन सात वाहनों की फिटनेस खत्म थी, उनका चालान कर दिया गया है। बाकी एक बस को सीज कर दिया गया। बता दें कि गाजियाबाद में हुए हादसे के बाद एआरटीओ कार्यालय का स्टाफ सतर्क चल रहा है। वहीं स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
92 को जारी किए गए थे नोटिस
रविवार को चेक किए गए वाहनों के अलावा 92 स्कूली वाहनों के मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन्होंने भी अगर जल्द फिटनेस नहीं कराई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन::
वाहनों की फिटनेस और भौतिक निरीक्षण के लिए स्कूली वाहनों को नुमाइश ग्राउंड में बुलाया गया। 226 वाहनों का निरीक्षण किया गया। 141 वाहनों में खामियां मिली हैं। एक वाहन को सीज किया गया है।
-शिव शंकर सिंह, एआरटीओ