फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fish seller from Mumbai found Corona positive

मुंबई से आया मछली विक्रेता मिला कोरोना पॉजिटिव

Thu, 14 May 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Fish seller from Mumbai found Corona positive
नजीबाबाद में रम्पुरा को सील करतीं एसडीएम संगीता और सीएमओ वीके यादव। - फोटो : NAZIBABAD
मुंबई से आया मछली विक्रेता मिला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

नजीबाबाद/बिजनौर। नगर की धनी आबादी के बीच तीन दिन पूर्व मुंबई से आए एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार रात मोहल्ला रम्पुरा पहुंचकर संक्रमित व्यक्ति को मुरादाबाद पहुंचाया। प्रशासन ने हॉटस्पॉट घोषित कर क्षेत्र को सील कर दिया। जबकि परिजनों को घर में ही क्वारंटीन किया है। जिले अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 43 हो गई है।
मुंबई में मछली बेचने वाला 42 वर्षीय एक व्यक्ति अपने 16 अन्य साथियों के साथ 11 मई को नजीबाबाद आया था। उसकी तत्काल जांच कराई गई। सीएमओ विजय कुमार यादव से बुुधवार की देर रात संक्रमित होने की रिपोर्ट मिलते ही नोडल अधिकारी डॉ. सर्वेश निराला ने सीओ प्रवीन कुमार सिंह, सराय चौकी प्रभारी जोगेंद्र तेवतिया की उपस्थिति में कोरोना संक्रमित व्यक्ति को रात्रि लगभग 12 बजे मुरादाबाद भेज दिया। एसडीएम संगीता, सीओ प्रवीन कुमार सिंह, थाना प्रभारी ने तत्काल रम्पुरा क्षेत्र को चारों तरफ से सील कर 28 दिन तक रम्पुरा वासियों को घर से न निकालने की सख्त हिदायत दी। नए मरीज को मिलाकर जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 43 हो गई है, जबकि 27 लोगों ने कोरोना को शिकस्त दी है। वर्तमान में जनपद में कुल 15 एक्टिव केस हैं, जबकि चांदपुर के कोरोना संक्रमित एक निजी चिकित्सक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

होम क्वारंटीन के लिए 40 लोग चिह्नित
नजीबाबाद। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव, कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. पीआर नायर, क्षेत्रीय चिकित्सा प्रभारी डॉ. सर्वेश निराला के नेतृत्व में संक्रमित व्यक्ति के 21 परिजनों सहित लगभग 40 लोगों को होम क्वारंटीन के लिए चिह्नित किया गया है। वहीं, बिजनौर से आई कांटेंमेंट टीम के प्रभारी उवैश खान ने बृहस्पतिवार को रम्पुरा पहुंचकर संक्रमित व्यक्ति के मुख्यद्वार पर उसके संक्रमित होने का नोटिस चस्पा कराकर परिजनों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई से आए सभी लोग होंगे क्वारंटीन
नजीबाबाद। एसडीएम संगीता ने बताया कि मुंबई से आए रम्पुरा के कोरोना संक्रमित व्यक्ति के साथ दो अन्य व्यक्तियों के सैंपल लिए गए थे। दोनों की नेगेटिव रिपोर्ट आई है। प्रशासन ने संक्रमित व्यक्ति के साथ आए नजीबाबाद के गांव पानहीमपुर के छह, गांव घिसटपुरी का एक व्यक्ति सहित अन्य सभी को चिह्नित कर क्वारंटीन कराने और सैंपल लेने की कार्रवाई शुरू की दी है।

नजीबाबाद में कोरोना पॉजिटिव मिले व्यक्ति घर पर  नोटिस चस्पा करने पहुंची कांटेंमेंट टीम।

नजीबाबाद में कोरोना पॉजिटिव मिले व्यक्ति घर पर नोटिस चस्पा करने पहुंची कांटेंमेंट टीम।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के हॉट स्पॉट रम्पुरा क्षेत्र का दौरा करते सीएमओ, एसडीएम और सीओ।

नजीबाबाद के हॉट स्पॉट रम्पुरा क्षेत्र का दौरा करते सीएमओ, एसडीएम और सीओ।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed