{"_id":"66217e76081572ecf3031ec7","slug":"first-phase-of-voting-today-voters-also-remained-silent-along-with-election-campaign-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-122397-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पहले चरण का मतदान आज, चुनाव प्रचार के साथ मतदाता भी मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पहले चरण का मतदान आज, चुनाव प्रचार के साथ मतदाता भी मौन
Fri, 19 Apr 2024 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 19 Apr 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बिजनौर लोकसभा सीट और नगीना सुरक्षित लोकसभा सीट पर चुनाव आज है। दोनों सीटों के प्रत्याशियों के प्रचार एक दिन पहले शांत हो गया। लंबे चुनावी शोर के बाद भी मतदाताओं मौन रखा। दोनों सीट पर प्रमुख पार्टियों के बीच मुकाबला रोचक है। मतदाताओं की चुप्पी राजनीति समीकरणों को भी उलझे हुए हैं।
वर्ष 2009 में हुए परिसीमन में जनपद में बिजनौर लोकसभा और नगीना सुरक्षित सीट बनी थी। बिजनौर लोकसभा सीट में तीन जिले बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ की विधानसभा शामिल है। नगीना सुरक्षित लोकसभा सीट पर जिले की पांच विधानसभा सीट शामिल है। जनपद की एक विधानसभा क्षेत्र बढ़ापुर मुरादाबाद लोकसभा सीट में शामिल है। बिजनौर लोकसभा सीट क्षेत्र में आने वाली पांच विधानसभा में 1733372 मतदाता तथा नगीना लोकसभा की पांच विधानसभाओं में 1638329 मतदाता शामिल हैं। आज यानी शुक्रवार को मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सांसद का चयन कर देश के लिए अच्छी सरकार बनवाएंगे।
- प्रत्याशियों ने खूब किया प्रचार, किसे मिलेगा जनता का आशीर्वाद
पहले चरण का लोकसभा चुनाव शुक्रवार को होगा। सभी राजनीति पार्टियों, निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने अपने समर्थनों में खूब प्रचार किया। कई प्रत्याशियों ने बाद में होर्डिंग, प्रचार वाहन आदि व नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर जनता के सामने अपनी नीति रखी और वोट की अपील की। परंतु मतदान के रूप में जनता का आशीर्वाद किस प्रत्याशी को मिलेगा। यह तो चार जून को ही पता चलेगा।
विज्ञापन
- मतदाता भी पत्ते नहीं खोल रहा
राजनीतिज्ञ लोग और विभिन्न पार्टियों की नीति से जुड़े व्यक्ति या पदाधिकारी तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। परंतु सच यह है कि शहर से लेकर गांवों तक मतदाता अपने पत्ते खोलने को तैयार नहीं है। मतदाता किस ओर जाएगा, अधिकांश ने तय कर रखा है, लेकिन वह अपनी जुबां से कुछ कहने को तैयार नहीं है।
- 1952 में थे बिजनौर लोकसभा सीट 381477 मतदाता
बिजनौर लोकसभा सीट के इतिहास पर जाएं तो वर्ष 1952 में बिजनौर लोकसभा में 381477 मतदाता थे। अब बिजनौर लोकसभा सीट पर 1733372 मतदाता हैं। वर्ष 2009 में नई लोकसभा सीट बनी नगीना सुरक्षित पर 1198108 मतदाता थे। अब नगीना लोकसभा सीट पर 1638329 मतदाता हैं।
- नगीना लोकसभा सीट
- 163832 मतदाता कुल
- 869270 पुरुष मतदाता
- 808061 महिला मतदाता
- 62 अन्य मतदाता
- बिजनौर लोकसभा सीट
- 1733372 मतदाता
- 921187 पुरुष मतदाता
- 812094 महिला मतदाता
- 91 अन्य मतदाता