{"_id":"6622f84f4fe92c79410861a4","slug":"first-phase-of-voting-done-will-have-to-wait-for-results-for-46-days-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-122450-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पहले चरण का हुआ मतदान, 46 दिन परिणाम का करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पहले चरण का हुआ मतदान, 46 दिन परिणाम का करना होगा इंतजार
विज्ञापन
बिजनौर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शामिल-बिजनौर लोकसभा और नगीना लोकसभा सीट पर शुक्रवार को चुनाव हो गया। सभी चरणों के चुनाव संपन्न होने के बाद चार जून को परिणाम घोषित होंगे। इस कारण पहले चरण में चुनाव होने और चार जून को मतगणना होने की वजह से जनपद के मतदाताओं को परिणाम के लिए करीब 46 दिन का इंतजार करना होगा।
जिले की बिजनौर लोकसभा सीट में बिजनौर, चांदपुर विधानसभा, मेरठ की हस्तिनापुर और मुजफ्फरनगर की मीरापुर व पुरकाजी विधानसभा सीट शामिल है। नगीना सुरक्षित लोकसभा सीट में नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, नहटौर, नूरपुर विधानसभा सीट शामिल है। जिले की बढ़ापुर विधानसभा सीट मुरादाबाद लोकसभा में शामिल है। 19 अप्रैल को ही चुनाव और मतगणना चार जून को होगी। इस कारण जनपद के लोगों को करीब 46 दिन बाद अपने मत के परिणाम की जानकारी मिलेगी। उम्मीदवारों के समर्थक और राजनीतिक में रुचि रखने वाले लोग हार-जीत का गणित जोड़ते रहेंगे। वैसे तो शाम छह बजे के बाद से समर्थक पार्टी नेता जीत-हार के कयास लगाने और वोटों के रुख के बारे में बात करने लगे हैं। हर कोई अपने हिसाब से मतदाताओं के बिखराव की बात करते नजर आया।