फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Firm fails to pay GST, notice of attachment pasted on property

Bijnor News: फर्म ने जमा नहीं की जीएसटी, संपत्ति पर कुर्की का नोटिस किया चस्पा

Thu, 25 Sep 2025 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 25 Sep 2025 11:43 PM IST
सार

बिजनौर में जीएसटी विभाग ने टैक्स बकाया होने पर एस कुमार एंटरप्राइजेज के तीन ट्रक जब्त किए। फर्म पर लगभग 2.40 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। जिले में कई फर्मों पर कुल 35 करोड़ रुपये बकाया हैं।

विज्ञापन
Firm fails to pay GST, notice of attachment pasted on property
​बिजनौर के ग्राम सालमाबाद में संप​त्ति पर कुर्की का नोटिस चस्पा करती जीएसटी टीम। स्रोत विभाग

विस्तार

बिजनौर। जीएसटी विभाग की ओर से बकाया टैक्स जमा नहीं करने पर लगातार की जा रही है। ऐसे में बृहस्पतिवार को टीम ने एस कुमार एंटरप्राइजेज फर्म की संपत्ति पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। फर्म पर 2.40 करोड़ रुपये टैक्स बकाया है।
विज्ञापन

एस कुमार एंटरप्राइजेज फर्म पर 2017-18, 2018-19, 2019-20, 2020-21 का करीब 2.40 करोड़ रुपये टैक्स बकाया है। जिसे उच्च न्यायालय द्वारा रिट टैक्स संख्या 4335/2025 के तहत रिमांड किया जा चुका है। संयुक्त आयुक्त राजीव ऑर्थर के नेतृत्व में उपायुक्त शैलेंद्र वार्ष्णेय सहित टीम बृहस्पतिवार को एस कुमार फर्म स्वामी की सालमाबाद स्थित प्रोपर्टी पर पहुंची। यह फर्म रसूलपुर निवासी सुनील कुमार पुत्र कोमन सिंह के नाम रजिस्टर्ड है। टीम ने कार्रवाई करते हुए फर्म स्वामी के तीन ट्रकों को डीआरसी-16 की कार्रवाई के तहत जब्त कर लिया। इनकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कई फर्मो पर 35 करोड़ से ज्यादा बकाया : सरकार की ओर से बकाया जीएसटी जमा कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बिजनौर में अलग-अलग फर्मो पर 2017 से लेकर अब तक 35 करोड़ रुपये टैक्स बकाया है। यहीं टैक्स जमा कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed