फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fireworks will be attractive, grand fair will be organized

आकर्षक होगी आतिशबाजी, भव्य मेले का आयोजन

Tue, 04 Oct 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fireworks will be attractive, grand fair will be organized
आकर्षक होगी आतिशबाजी, भव्य मेले का आयोजन
विज्ञापन

बिजनौर। जिला मुख्यालय पर रामलीला मैदान सहित जनपद में जगह-जगह दशहरा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मुख्यालय पर सैकड़ों वर्षों से चले आ रहा दशहरा पर्व इस बार आकर्षक आतिशबाजी व भव्य मेलेे केे साथ आयोजित होगा। मेले की सुंदरता व भव्यता के लिए रंग बिरंगी लाइटों व फूलों की व्यवस्था की गई है। दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

दशहरा पर्व पर बुधवार को श्रीरामलीला सेवा समिति बिजनौर के तत्वावधान में रामलीला मैदान में भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। दशहरा मेले में बच्चों के खिलौनों से लेकर घर के सभी जरूरी सामानों तक की दुकानें लग गई हैं। दीपावली, अहोई आदि के लिए मिट्टी के बर्तन, दीपक बिक्री की भी दुकान सज गई हैं। बच्चों, बड़ों के लिए चाट, मिष्ठान, फल आदि की दुकानें भी लग गई हैं। बिजनौर के ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव में इस बार पारंपरिक तरीके से भगवान श्रीराम के तीर से मैदान में खड़े रावण के पुतले का वध किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अचल अग्रवाल व महामंत्री राहुल शर्मा ने बताया कि दशहरा मेले में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा मोहित बेनीवाल, सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी, एडवोकेट ऐश्वर्य मौसम चौधरी, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, डीएम उमेश मिश्रा, एसपी दिनेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed