फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Fireworks factory caught in the jungle of Jehanabad

यूपी: कॉकटेल पार्टी में तमंचा लहराते हुए युवकों का वीडिया वायरल, कारतूस-चाकू संग आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 Jul 2021 12:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 14 Jul 2021 12:18 PM IST
सार

तीन युवकों की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें वह कॉकटेल पार्टी में हाथ में तमंचा लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Bijnor News: Fireworks factory caught in the jungle of Jehanabad
बिजनौर में कॉकटेल पार्टी में तमंचे लहराते युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के मंडावली क्षेत्र में दोस्तों संग कॉकटेल पार्टी में अवैध तमंचा लहराते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


असलहों के साथ फोटो खिंचवाना पड़ा भारी
मंडावली निवासी रोहित व शीशपाल और किरतपुर निवासी जितेंद्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में ये तीनों युवक जंगल में बने एक कमरे की छत पर पार्टी कर रहे थे। इस दौरान तीनों युवकों ने शराब पार्टी करते हुए तमंचे के साथ फोटो खिंचवाईं।
विज्ञापन


मंडावली थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि तीन युवकों द्वारा कॉकटेल पार्टी में हाथ में तमंचा लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की गई थी। पुलिस इन युवकों की तलाश में जुटी हुई थी। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने गामड़ी-नारायणपुर रतन तिराहे से चेकिंग के दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। युवकों के पास से एक तमंचा और तीन कारतूस व चाकू बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूछताछ में तीनों युवकों की पहचान गांव टांडा रतन निवासी रोहित, शीशपाल और किरतपुर क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी जितेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed