फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fire personnel take out fire rally

अग्निशमन कर्मियों ने निकाली फायर रैली

Thu, 15 Apr 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fire personnel take out fire rally
बिजनौर फायर स्टेशन पर स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि देते अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा। - फोटो : BIJNOR
अग्निशमन कर्मियों ने निकाली फायर रैली
विज्ञापन

बिजनौर। बुधवार से अग्निशमन विभाग की ओर से अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया। पहले दिन फायर स्टेशन पर परेड का आयोजन हुआ। दिवंगत अग्निशमन कर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने फायर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अग्निशमन विभाग की ओर से 14 से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। 14 अप्रैल अग्निशमन स्मृति दिवस के रूप में भी मनाया जाता हैं। बुधवार सुबह फायर स्टेशन पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में परेड का आयोजन हुआ। दिवंगत अग्निशमन कर्मियों को पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अजय शर्मा ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर भीषण अग्निकांड में 66 अग्निशमन अधिकारी कर्मचारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। पुलिस कार्यालय से फायर रैली को एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में फायर सर्विस के वाहन शामिल रहे।
विज्ञापन

रैली मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा व प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में रोडवेज बस स्टैंड, सिविल लाइन, शास्त्री चौक, जानी चौराहा, काली मंदिर, सैंट मैरीज चौराहा, जजी चौक, सिविल लाइन चौकी होती हुई फायर स्टेशन पर जाकर संपन्न हुई। रैली के दौरान वाहनों को रोककर उन्हें पंपलेट वितरित किए गए। अग्नि सुरक्षा उपकरणों का रखरखाव आग के खतरों को कम करने का प्रचार प्रसार किया गया। बृहस्पतिवार को सभी फायर स्टेशन के क्षेत्र के स्कूलों में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता होगी। 16 अप्रैल को बहुखंडी भवनों का निरीक्षण करके अग्नि सुरक्षा उपकरणों को रखने व खतरा को कम करने का प्रचार प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed