फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   fire news

Bijnor News: इस्सोपुरटील में आग से 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Thu, 16 Apr 2026 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
fire news
कांधला। क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील में आग से 10 किसानों की करीब 50 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। पीड़ित किसानों ने प्रदेश सरकार से मुआवजा की मांग की है।
विज्ञापन

इन दिनों क्षेत्र में गेहूं की कटाई का कार्य चल रहा है और अधिकांश खेतों में फसल पककर तैयार खड़ी है। बुधवार को गांव इस्सोपुरटील निवासी किसान बिसंबर, राकेश, बिल्लू, राजपाल, कर्मसिंह, सोराम, महेंद्र, कलावती, रामदास और भूपेंद्र के खेतों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। दमकल की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया , लेकिन तब तक किसानों की लगभग 50 की बीघा गेहूं की फसल जल जाने से भारी नुकसान हो चुका था। पीड़ित किसानों का कहना है कि उनकी पूरी मेहनत जलकर राख हो गई है। गेहूं की फसल तैयार खड़ी थी और कटाई से ठीक पहले इस तरह की घटना ने उन्हें आर्थिक रूप से तोड़ दिया है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर मुआवजे की मांग की है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed