{"_id":"5ec2b3288ebc3e909b66aac2","slug":"fire-in-three-houses-many-animals-scorched-bijnor-news-mrt482318161","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों में लगी आग, कई पशु झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घरों में लगी आग, कई पशु झुलसे
विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव शिवपुरी में आग लगने से जली झोपड़ी।
- फोटो : BIJNOR
तीन घरों में लगी आग, कई पशु झुलसे
अफजलगढ़। हवा के साथ उड़कर आई चिंगारी से झोपड़ीनुमा तीन घरों में आग लग गई। आग में जलकर तीनों घरों का हजारों रुपये का सामान जल गया और घर पर बंधे कई पशु भी झुलस गए। ग्रामीणों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया।
गांव शिवपुरी के ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को गांव के समीप गोबर की कूड़ी पर किसी ने घर के चूल्हे की गरम राख फेंक दी। उसमें से एक चिंगारी हवा के साथ उड़कर गांव निवासी हरपाल सिंह के झोपड़ीनुमा घर में जा गिरी। आग में जलकर झोपड़ी में पड़ी चारपाई, बिस्तर, चार क्विंटल लकड़ी जल गई एवं एक भैंस झुलस गई। गांव निवासी मुनेश कुमार व वीर सिंह की झोपड़ी भी आग की चपेट में आकर जल गई। मुनेश ने बताया कि आग के कारण उसके मकान की दीवार में दरार आ गई तथा झोपड़ी में पड़ी चारपाई व बिस्तर जल गए जबकि एक गाय, बछड़ा व भैंस झुलस गई। वहीं वीर सिंह की चार चारपाई, बिस्तर, तीन क्विंटल अनाज जल गया एवं एक भैंस झुलस गई। गांव वालों ने आग पर पानी डालकर किसी तरह आग बुझाई। आग बुझाने के प्रयास में गांव का एक युवक झुलस गया। गांव के निजी चिकित्सक से उसका उपचार कराया गया। तीनों परिवारों का करीब 60 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।
लेखपाल कश्मीर सिंह राणा ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आंकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।