बिजनौर मिल की खोई में आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर शुगर मिल के खोई यार्ड में मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आग लग गई। मिल का स्टाफ आग बुझाने में जुट गया। अग्निशमन विभाग का सूचना दी गई। विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया।
आग से मिल की करीब 100 कुंतल खोई जली है।आग लगने के कारण का पता नहीं चला है।
उधर, मंडावर के गांव शहबाजपुर के पास मैदान में गांव बसी निवासी चंद्रप्रकाश ने बेचने के लिए पीलीभीत से भूसा मंगाकर रखा था। मंगलवार को कूड़े की चिंगारी से भूसे में आग लग गई। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई तो टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से करीब डेढ़ लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
उच्च क्षमता की विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से खैरूल्लापुर और तिसोतरा में गन्ने और गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया। किसानों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
नगर सीमा से लगे गांव खैरूल्लापुर में मंगलवार को उच्च क्षमता की काफी नीची विद्युत लाइन से चिंगारी निकलने से गन्ने के खेत में आग लग गई। सुनील कुमार के खेत के निकट बीएसएनएल का टॉवर की विद्युत लाइन में अचानक स्पार्किंग से आग लग गई। चिंगारी से सुनील कुमार के गन्ने के खेत में आग लग गई। तेज हवा से आग आस-पास के खेतों में फैल गई।
क्षेत्रीय ग्रामीण जयपाल सिंह, अजय सिंह, विकास, रिंकू, हरपाल सिंह, वीरभान और खेत स्वामियों ने कड़ी मशक्कत कर तेजी से फैल रही आग पर काबू पाया। तब तक सुनील कुमार, नृपेंद्र कुमार, रोहित कुमार, पुनीत कुमार का लगभग 16 बीघा गन्ना जल गया। क्षेत्रीय लेखपाल हरिराज सिंह ने मौके पर जाकर अग्निकांड की जानकारी की।
उधर, गांव तिसोतरा निवासी देवेंद्र सिंह के खेतों से उच्च क्षमता की विद्युत लाइन से निकली चिंगारी ने देवेंद्र सिंह का चार बीघा और पड़ोसी किसान योगेंद्र सिंह का तीन बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। आग ने देवेंद्र सिंह के गन्ने और खेत में पड़े कई क्विंटल भूसे को भी अपनी चपेट में ले लिया।
गांव सौफतपुर निवासी रामेंद्र सिंह के पांच बीघा गेहूं विद्युत चिंगारी से जल कर राख हो गए। किसानों ने क्षेत्र से गुजर रही जर्जर विद्युत लाइन पर नाराजगी दिखाते हुए विद्युत निगम के खिलाफ नांगल थाने को तहरीर सौंपी है।
उधर, रेहड़ के गांव माधोवाला में दो किसानों के खेत में एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से गन्ने व गेहूं की फसल जल गई।
गांव के सतीश ने बताया कि एचटी लाइन से गिरी चिंगारी से उसकी गन्ने की एक बीघा फसल जल गई। वहीं गांव के गजराम के खेत में खड़ा गेहूं जल गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
उधर, गांव हर्रायवाला में आग की चिंगारी से गांव निवासी मुुकेश कुमार का तीन बीघा गन्ना जल गया। पीड़ित का कहना है कि किसी ने बीड़ी जलाकर माचिस की तीली फेंक दी थी। इससे आग लग गई।