{"_id":"5e5ff2748ebc3eead6165add","slug":"fire-in-sugarcane-fields-nazibabad-news-mrt4721842114","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव श्यामीवाला में गन्ने के खेतों में लगी आग, हजारों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव श्यामीवाला में गन्ने के खेतों में लगी आग, हजारों रुपये का नुकसान
नजीबाबाद के गांव श्यामीवाला में गन्ने के खेत में लगी आग।
- फोटो : NAZIBABAD
Link Copied
हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से गन्ने के खेतों में लगी आग
विज्ञापन
बिजनौर, भागूवाला। क्षेत्र के गांव श्यामीवाला निवासी ओमप्रकाश, सत्यपाल, शिब्बा सिंह के खेतों के ऊपर से जर्जर हाईटेंशन लाइन काफी नीचे होकर गुजर रही है। मंगलवार की सुबह हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी गन्ने की सूखी पत्तियों पर गिरने से खेतों में आग लग गई। खेतों में आग और धुआं उठते देखते ही राकेश, राजकुमार, प्रेमचंद, ऋषिपाल, कृपाल सिंह, जयपाल सिंह, जाकिर ने ट्रैक्टर आदि से आग पर किसी तरह काबू पाया। हादसे में किसान ओमप्रकाश, सत्यपाल व शिब्बा सिंह को करीब दस बीघा गन्ना जल गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल अजब सिंह ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की। आक्रोशित किसानों ने विद्युत निगम कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंडावली पुलिस को तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।