{"_id":"69ff8e7a833696e56b07440b","slug":"fire-in-handloom-factory-due-to-short-circuit-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-179089-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शॉर्ट सर्किट से हैंडलूम फैक्टरी में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शॉर्ट सर्किट से हैंडलूम फैक्टरी में आग
विज्ञापन
नहटौर। ग्राम फुलसंदा स्थित रॉयल हैंडलूम फैक्टरी में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी में रखा लाखों रुपये का कच्चा माल और कई मशीनें जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची नगीना और धामपुर फायर स्टेशन की दो दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
गांव निवासी मोहम्मद इमरान की रॉयल हैंडलूम के नाम से कपड़ा फैक्टरी है। फैक्टरी परिसर में तनाई, बुनाई और तैयार माल के भंडारण के लिए अलग-अलग तीन यूनिट बनी हुई हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे तनाई यूनिट से धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्टरी स्वामी इमरान ने बताया कि रात में मजदूर यूनिट में काम कर रहे थे और सुबह करीब साढ़े पांच बजे काम समाप्त कर घर चले गए थे।
कुछ देर बाद फैक्टरी से धुआं उठता दिखाई दिया। उन्होंने सबमर्सिबल की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची दमकल टीमों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी स्वामी के अनुसार आग से करीब 40 से 45 लाख रुपये का कच्चा माल और मशीनें जल गईं। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। राजस्व निरीक्षक गोविंद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। वहीं पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।