फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   fire department started safety week

मेरठ: अग्निशमन दिवस पर अग्निशमन विभाग ने शुरू किया सुरक्षा सप्ताह

Thu, 14 Apr 2022 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 14 Apr 2022 11:39 PM IST
सार

कर्मचारियों ने शहीदों की स्मृति में पुष्पमाला अर्पित कर सेवाभाव का संकल्प लिया।

विज्ञापन
fire department started safety week
नजीबाबाद में अग्निशमन दिवस पर शहीदों को श्रद्घांजलि देते एफएसओ। - फोटो : NAZIBABAD

विस्तार

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद में अग्निशमन कर्मचारियों ने मुंबई बंदरगाह में भीषण अग्निकांड में शहीद हुए अग्निशमन कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी। वहीं अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ कर अग्निशमन कर्मचारियों ने सुरक्षा संबंधित अभियान चलाते हुए प्रचार सामग्री बांटी।


कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित अग्निशमन कार्यालय पर प्रभारी केएस जादौन के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मचारियों ने 1944 में मुंबई बंदरगाह भीषण अग्निकांड में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मचारियों को नमन किया। कर्मचारियों ने शहीदों की स्मृति में पुष्पमाला अर्पित कर सेवाभाव का संकल्प लिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा फेरबदल: मेरठ के 60वें जिलाधिकारी होंगे दीपक मीणा, पश्चिमी यूपी से है गहरा नाता, के.बालाजी प्रतीक्षारत
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रभारी केएस जादौन के नेतृत्व में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ कर अग्निशमन कर्मचारियों ने रोडवेज, रेलवे स्टेशन, मालगोदाम तिराहा, मंडी समिति सहित विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा से संबंधित अभियान चलाते हुए प्रचार सामग्री बांटी।

 

अग्निशमन प्रभारी ने तहसील पहुंचकर एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, तहसीलदार गोपेश तिवारी को अग्निशमन दिवस पर फ्लैग पिन लगाई। अग्निशमन दिवस कार्यक्रम में विभाग की ओर से अनिल कौशिक, योगेश कुमार, बिजेंद्र कुमार, मनीष कुमार, राजू सागर, मो.असलम, हिमांशु गौतम, वेदप्रकाश, रोहित, जयपाल आदि शामिल हुए।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed