फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fire broke out in mattress factory in Bijnor and was loss of lakhs of rupees

Bijnor: गद्दे की फैक्टरी में लगी भीषण आग, टीम ने बामुश्किल पाया काबू, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

Thu, 04 Apr 2024 05:51 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Apr 2024 05:51 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में एक गद्दे की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अगर फैक्टरी के अंदर मजदूर होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
Fire broke out in mattress factory in Bijnor and was loss of lakhs of rupees
बिजनौर में गद्दे की फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के हीमपुर दीपा में पित्तन औंधा उर्फ महदूद गांव में फोम के गद्दे बनाने की फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव पित्तन औंधा उर्फ महदूद में आफताब उर्फ बबलू के घर के पास ही मदीना फोम के नाम से फोम के गद्दे बनाने की फैक्टरी है। बृहस्पतिवार की दोपहर को अचानक फैक्टरी मे आग लग गई। आग की लपटों व काले धुएं को देखकर परिवार की महिलाओं ने शोर मचा दिया।

विज्ञापन

वहीं, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास गांव के लोग धुएं को देखकर मौके की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस, क्षेत्राधिकारी भारत सोनकर, थानाध्यक्ष अन्नू कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आग ने विकराल रूप ले रखा था। पुलिस ने फैक्टरी के आसपास के घरों का सामान व गैस सिलिंडर अलग करा दिए।

विज्ञापन

उधर, पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक फैक्टरी में रखा कच्चा व तैयार माल जलकर राख हो गया था। फैक्टरी की मशीनें जल गईं थीं।

विज्ञापन

बदहवास हालत में मालिक आफताब ने बताया कि लगभग दो करोड़ का नुकसान हो गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जब आग लगी, उस समय आफताब के घर पर कोई नहीं था। मजदूरों के अपने घर चले जाने के कारण फैक्टरी बंद थी। फैक्टरी में कोई नहीं था। वहीं, थानाध्यक्ष अन्नू कुमारी ने बताया कि आफताब ने पंद्रह लाख रुपये के सामान के बिल दिखाए है। फैक्टरी में काफी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: पिछलों चुनावों में कैसा रहा गठबंधन का हाल? पश्चिम की सीटों के आंकड़ों पर डालें नजर

मजदूरों के घर जाने के कारण फैक्टरी दो दिन से बंद पड़ी थी। यदि फैक्टरी के अंदर मजदूर होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। फैक्टरी से उठने वाला धुआं कई किलोमीटर तक आसमान में जमा हुआ था।

यह भी पढ़ें: UP: सपा ने मेरठ सीट पर अब सुनीता वर्मा को दिया मौका; अतुल प्रधान ने दी पार्टी को चेतावनी, फिर बैकफुट पर आए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed