फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fire blow on canteen owner

पैसे मांगने पर कैंटीन स्वामी पर फायर झोंका

Tue, 07 Jan 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fire blow on canteen owner
राजा का ताजपुर। शराब की दुकान के पास बनी कैंटीन पर शराब पीने के दौरान पैसों को लेकर हुए विवाद के दौरान शराब पी रहे दो युवकों ने कैंटीन में तोड़फोड़ करते हुए कैंटीन मलिक पर फायर झोंक दिया। कैंटीन मालिक ने भागकर जान बचाई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। कैंटीन मालिक ने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

ताजपुर स्थित सरकारी शराब की दुकान के पास ही ताजपुर निवासी राजेंद्र कैंटीन चलाता है। राजेंद्र के अनुसार सोमवार की रात ताजपुर निवासी शुभम व मुस्सेपुर निवासी मनोज अपने कुछ साथियों के साथ कैंटीन पर बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीकर जब वह जाने लगे तो उसने पैसे मांगे। उन्होंने पैसे देने से मना करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। उसने किसी भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गए। कैंटीन मालिक राजेंद्र ने शुभम व मनोज के विरुद्घ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed