फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   FIR lodged on three illegal nursing homes

Bijnor News: बिजनौर - तीन अवैध नर्सिंग होम पर दर्ज कराई एफआईआर

Thu, 17 Aug 2023 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 17 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged on three illegal nursing homes
- बिना डिग्री अस्पताल में ऑपरेशन कर रहे अप्रशिक्षित चिकित्सक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में धड़ल्ले से फर्जी अस्पताल संचालित हो रहे हैं। अप्रशिक्षित चिकित्सक मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और क्लीनिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

डिप्टी सीएमओ डॉ. अनिल कुमार सिंह का कहना है कि अवैध रूप से संचालित हल्दौर में दो और धामपुर में एक नर्सिंग होम के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। हल्दौर में आंबेडकर चौराहे के पास डॉ. मोहम्मद सोहेल उस्मानी क्लीनिक संचालित मिला। क्लीनिक में गर्भवती महिलाओं का प्रसव सहित अन्य मेडिकल कार्य किए जा रहे हैं। यह क्लीनिक अवैध रूप से संचालित हो रहा है। साथ ही चिकित्सक के पास भी कोई डिग्री नहीं मिली।
विज्ञापन

इसके अलावा हल्दौर में ही जिया हेल्थ केयर भी अवैध रूप से संचालित हो रहा है। क्लीनिक के संचालक डॉ. मोहित चौहान के खिलाफ अवैध रूप से क्लीनिक संचालित करने और बिना डिग्री प्रसव कराने आदि मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं, धामपुर में भी आरएसएम तिराहे पर आशीर्वाद नर्सिंग होम अवैध रूप से संचालित हो रहा है। चिकित्सक की अनुपस्थिति में संचालक डॉ. सुनील कुमार स्वयं ही शल्य चिकित्सा आदि कर रहे हैं, जो अवैध है। उनके पास कोई ऐलोपैथी की डिग्री भी नहीं है। जिसके चलते धामपुर थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---- वर्जन
अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम व क्लीनिक के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इन तीनों अस्पतालों के संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। जल्द ही अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी - डॉ. अनिल कुमार सिंह, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed