फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   FIR lodged against six named and 30 others for assaulting JE

Bijnor News: जेई से मारपीट के आरोप में छह नामजद, 30 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 20 Sep 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against six named and 30 others for assaulting JE
-विद्युत संयोजन की जांच करने पहुंची टीम के साथ की गई थी मारपीट
विज्ञापन

चांदपुर। विद्युत संयोजन की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने छह लोगों को नामजद किया है। इसके अलावा 20-30 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विद्युत विभाग के अवर अभियंता सुदीप कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि यह घटना 18 सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे हुई। सहायक अभियंता (मीटर) और अन्य कर्मचारियों के साथ टीम एक उपभोक्ता के परिसर में जांच के लिए पहुंची थी। जांच के दौरान टीम ने पाया कि विद्युत मीटर की केबल में कट लगाकर अतिरिक्त केबल से हीटर और दुकानों को बिजली दी जा रही थी। टीम ने मौके पर वीडियोग्राफी भी की। आरोप है कि संजीव ने गांव के कुछ लोगों को बुलाकर टीम को बंधक बना लिया। अवर अभियंता के साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की गई। पुलिस ने संजीव, सुधांशु, अंकित, मोहित, नवनीत और उपभोक्ता पुत्र सहित छह नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed