फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   fir in EO matter

स्वीट्स शॉप मालिक समेत चार पर केस दर्ज

Mon, 20 Jun 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Mon, 20 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
fir in EO matter
police - फोटो : amar ujala
बिजनौर में अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर पालिका के ईओ जे के आनंद के साथ धक्कामुक्की व बदसलूकी करने के मामले में नंदी स्वीट्स के स्वामी अरुण वर्मा, उनके पिता व दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने व्यापारी अरुण वर्मा की तलाश में कई जगह दबिश दी पर वह हाथ नहीं आए। इस मामले को लेकर कई व्यापारी रविवार को कोतवाली के प्रभारी सुरेंद्र पचौरी से मिले और व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की मांग की।  
विज्ञापन


शनिवार को नायब तहसीलदार करम  सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका के ईओ जे के आनंद के साथ टीम प्रदर्शनी मैदान पर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। नदी स्वीट्स पर टीम जब अतिक्रमण हटाने पहुंची तो आरोप है कि स्वीट्स के मालिक अरुण वर्मा के साथ कई व्यापारी टीम से भिड़ गए। व्यापारियों ने ईओ जे केे आनंद के साथ धक्का मुक्की की। उनका गिरेबान पकड़कर मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ को  खूब गाली दी गई। टीम को इन व्यापारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाने दिया। टीम बिना अतिक्रमण हटाए  वहां से लौट आई। टीम  में  शामिल अफसरों ने सारी बात आला अफसरों को बताई । देर रात इस मामले में ईओ जेके आनन्द की ओर से नंदी स्वीट्स के स्वामी अरुण  वर्मा, उनके  पिता राजेंद्र वर्मा व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली गलौज और मारपीट व जान से मारने की धमकी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद  तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी।


शहर कोतवाली के प्रभारी  सुरेंद्र सिंह पचौरी के मुताबिक आरोपी अरूण वर्मा समेत सभी की तलाश की जा रही है। उधर, व्यापारी विजय गंभीर, रविंद्र पाराशर, राजेंद्र गौतम समेत कई व्यापारी शहर कोतवाली के प्रभारी सुरेंद्र पचौरी से मिले तथा इस मामले में व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की मांग की गई । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed