फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   FIR filed against former BJP district president in Muzaffarnagar for dowry harassment

Bijnor News: मुजफ्फरनगर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज

Fri, 26 Jun 2026 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against former BJP district president in Muzaffarnagar for dowry harassment
हीमपुर दीपा। गांव गदनपुरा निवासी स्वाति ने मुजफ्फरनगर निवासी अपने ससुराल वालों के खिलाफ 50 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने तथा जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। स्वाति के ससुर यशपाल सिंह मुजफ्फरनगर में भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन

गांव गदनपुरा निवासी भाजपा नेता योगेंद्र सिंह की पुत्री स्वाति का विवाह दिसंबर 2019 में मुजफ्फरनगर के मोहल्ला बसंत विहार कॉलोनी निवासी सत्यजीत पुत्र यशपाल सिंह के साथ हुआ था। स्वाति का कहना है कि वर्ष 2022 में बीमार होने पर ससुराल वालों ने उसका समुचित उपचार नहीं कराया। मायके वालों ने उसका उपचार कराया। कुछ दिन बाद ठीक होकर ससुराल चली गई। आरोप है कि 18 जून 2026 को अतिरिक्त दहेज में 50 लाख रुपये की मांग करते हुए पति ने ससुर, सास, जेठ, ननद और नंदोई की मदद से उसके गले में रस्सी का फंदा लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। उसने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि स्वाति की तहरीर पर उसके पति, सास, ससुर, जेठ, ननद और ननदोई के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज की गई है। पीड़िता स्वाति का कहना है कि उसके ससुर यशपाल सिंह भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। सत्ता में दखल और पुलिस अधिकारियों में पहचान होने के कारण वहां उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed