{"_id":"6aa99ed741b7af4f07019e02","slug":"fir-against-five-for-blackmailing-by-filing-rape-case-bijnor-news-c-27-1-bij1029-190313-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दुष्कर्म का मामला दर्ज कराकर ब्लैकमेल करने में पांच के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दुष्कर्म का मामला दर्ज कराकर ब्लैकमेल करने में पांच के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
स्योहारा। दुष्कर्म के फर्जी मामले दर्ज कराकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने दो अलग-अलग तहरीरों के आधार पर जुल्फकार उर्फ लंगड़ा और दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं। जिले में इस तरह के छह मामले पहले दर्ज किए जा चुके हैं। अब इनकी संख्या आठ हो गई है। इन मामलों से जुड़े आधा दर्जन से अधिक लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है, जबकि आजाद समाज पार्टी की महिला नेता अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आई है।
थाना क्षेत्र के गांव लांबाखेड़ा निवासी सुबोध शर्मा और नरेश कुमार ने अलग-अलग तहरीर दी। इसमें बताया कि सुबोध के पिता कपिल भारद्वाज ने 2021 में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में कर्मवीर सिंह और शैलेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया था। तहरीर के अनुसार, इसी मुकदमे में फैसला अपने पक्ष में कराने का दबाव बनाने के लिए 2021 में शैलेंद्र कुमार ने अन्य लोगों के साथ मिलकर थाना रहरा, अमरोहा में पारुल निवासी लडापुरा बिजनौर, जुल्फकार उर्फ लंगड़ा निवासी जन्नत कॉलोनी बिजनौर, कुंती निवासी पातियापाड़ा बिजनौर और मूलचंद के साथ साजिश कर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में आरोप सही नहीं पाए गए और मुकदमा खारिज हो गया। इसके बाद शैलेंद्र कुमार की ओर से उसके नौकर भीम पुत्र बुद्ध सिंह के माध्यम से न्यायालय के आदेश पर एक अन्य मुकदमा दर्ज कराया गया। विवेचना के बाद उसमें भी अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई। पुलिस ने सुबोध शर्मा और नरेश कुमार की तहरीर के आधार पर नामजद शैलेंद्र कुमार, पारुल, जुल्फकार उर्फ लंगड़ा, कुंती और मूलचंद के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है।