{"_id":"63c597ae06bb1a08c10ac3a0","slug":"fine-will-be-imposed-for-not-disposing-of-hospital-waste-bijnor-news-c-14-1-81073-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - अस्पतालों के कचरे का निस्तारण नहीं करने पर लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - अस्पतालों के कचरे का निस्तारण नहीं करने पर लगेगा जुर्माना
Tue, 17 Jan 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 17 Jan 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
- सीडीओ ने जागरुकता अभियान चलाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अस्पतालों के कचरे के निस्तारण को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। सीडीओ पूर्ण बोरा ने बायोमेडिकल कूड़े का सही निस्तारण नहीं करने पर अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएमओ को जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
जिला पर्यावरण समिति की आयोजित बैठक में बायोमेडिकल कूड़ा निस्तारण में लापरवाही करने का मामला उठाया गया। निजी और सरकारी अस्पतालों के बायोमेडिकल कूड़ा निस्तारण की निगरानी की जिम्मेदारी सीएमओ को सौंपी गई है। सीएमओ से कहा गया है कि बायोमेडिकल कूड़ा निस्तारण के प्रति जागरूकता के लिए अभियान चलाएं। निजी अस्पतालों में टीम भेजकर बायोमेडिकल कूड़ा निस्तारण से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दें।
बायोमेडिकल कूड़ा घरेलू कूड़े में नहीं मिलाना चाहिए। यह स्वास्थ्य के लिए घातक है। सरकारी अस्पतालों में भी निर्देशों का कड़ाई से पालन हो। इसके आगे सीडीओ पूर्ण बोरा ने कहा कि अगर अस्पताल बायोमेडिकल कूड़े का निस्तारण करने में लापरवाही बरतते हैं तो उन पर जुर्माना लगेगा।