{"_id":"688bbd5b2efcac3e9407398f","slug":"final-seal-on-circle-rate-will-be-implemented-from-next-week-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-156320-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सर्किल रेट पर अंतिम मुहर, अगले सप्ताह से होंगे लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सर्किल रेट पर अंतिम मुहर, अगले सप्ताह से होंगे लागू
Fri, 01 Aug 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में सर्किल रेट पर अंतिम मुहर लग गई है। 15 दिन पहले जो प्रस्तावित सर्किल रेट निर्धारित किए गए थे, उन्हें ही अंतिम रूप दे दिया गया है। वहीं सर्किल रेट को लेकर आई सभी 22 आपत्तियों को निस्तारित कर दिया गया। आपत्ति करने वाले रेट कम कराने में असफल रहे। जिले में कुल 15 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं।
करीब ढ़ाई माह से जिले में सर्किल रेट बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है। करीब 15 दिन पहले प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची जारी की गई। इन्हें हर तहसील और रजिस्ट्री कार्यालय पर लगवाया गया। इसके बाद इन पर आपत्तियां मांगी गई। निर्धारित 22 जुलाई तक कुल 14 आपत्ती आई। इसके बाद दोबारा आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया तो इनकी संख्या बढ़कर 22 हो गई। प्रशासन ने सभी का निस्तारण कर दिया। एक भी आपत्ती इस लायक नहीं पाई गई कि सर्किल रेट कम करा सकें।
35 नई कॉलोनियों पर सबसे ज्यादा असर
जिले में बिजनौर, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद और चांदपुर की करीब 35 नई कॉलोनियों में सर्कल रेट पर असर पड़ेगा। यह सभी कॉलोनियां शहर और कस्बों के बाहरी छोर पर काटी जा रही हैं। अभी तक इनसे अधिकांश में गांव का ही सर्किल रेट लागू था। अब नई लिस्ट में पड़ोस की कॉलोनी के सर्किल रेट लागू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
अगस्त के पहले सप्ताह में ही नए सर्किल रेट लागू कर दिए जाएंगे। इस पर अंतिम मुहर लग चुकी है। जो प्रस्तावित सर्किल रेट थे, उन्हें ही लागू किया जाएगा।
-आशुतोष जोशी, एआईजी स्टांप, बिजनौर