फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fina Mini Bank scam investigation incomplete

फीना मिनी बैंक घोटाले की जांच अधूरी

Mon, 22 Mar 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Fina Mini Bank scam investigation incomplete
फीना मिनी बैंक घोटाले की जांच अधूरी
विज्ञापन

बिजनौर। फीना मिनी बैंक घोटाले की जांच सात माह बाद भी जस की तस है। अब 21 लोगों को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भेजे गए हैं। घोटाले में अपनी जमा पूंजी गवां बैठे खातेदार अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटते थक चुके हैं। अब उन्हें पैसा डूब जाने का डर सताने लगा है।
जिले की सहकारी समिति फीना में मिनी बैंक संचालित है। बैंक में सितंबर महीने में करीब एक करोड़ 59 लाख का घोटाला प्रकाश में आया था। जांच में यह बात सामने आई थी कि वर्ष 2013-14 से वर्ष 2019-20 के बीच एक हजार से अधिक किसान खातेदारों के खातों में हेरा फेरी की गई है। आरोप है कि किसानों से आया पैसा उनके खातों में जमा नहीं किया गया। मामले की थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। आरोपियों व प्रबंध कमेटी को निलंबित कर दिया गया था। इस कार्रवाई को हुए करीब सात माह बीत गए हैं। पीड़ित खातेदार किसान लघु व मध्यम वर्ग के हैं, जो बचत करके कुछ रकम बैंक में जमा कर रहे थे। घोटाले के शिकार किसान अपना जमा पैसा लेने के लिए समिति से लेकर सहायक निबंधक व अन्य अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। परंतु पीड़ितों के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

मामले में सहायक निबंधक सहकारी समितियां अमित कुमार त्यागी का कहना है कि विभागीय जांच चल रही है। 21 लोगों को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भेजा गया है। इन्हें जवाब के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। पीड़ितों के खातों में जमा पैसे को लेकर भी विवाद है। विवादित मामले 55 हैं। उनकी अलग से सुनवाई होगी। कहा कि दो लाख से अधिक धनराशि के विवादित मामलों की सुनवाई डीआर मुरादाबाद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed