फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fierce remarks between farmers and SDO

किसानों और एसडीओ में हुई तीखी नोकझोंक

Tue, 11 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fierce remarks between farmers and SDO
किसानों और एसडीओ में हुई तीखी नोकझोंक
विज्ञापन

बिजनौर। सोमवार को हाईडिल में किसान के बिल की गलत पर्ची काटने को लेकर एसडीओ व राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं में बहस हो गई। किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दे दी। मामले को बढ़ता देखकर बाकी अफसर मौके पर पहुंच गए और मामला शांत कराया। कुछ संगठन कार्यकर्ता एसडीओ सचिन कुमार के पास पहुंचे और एक विधवा का कनेक्शन पैसे लेकर काटने और पैसे लेकर ही जोड़ने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि एसडीओ ने उनकी बात को अनसुना करते हुए उन्हेें कमरे से बाहर निकलने को कहा। इस पर जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बाकी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। किसानों ने एसडीओ को खूब खरी खोटी सुनाई। कहा कि किसानों और गरीबों का किसी भी सूरत में उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। अगर किसी किसान या गरीब से रिश्वत ली गई तो आंदोलन किया जाएगा। किसानों के तेवर गरम होते देखकर निगम के अफसर मौके पर आ गए। उन्होंने एसडीओ की ओर से खेद जताया और दोनों पक्षों में वार्ता कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed