{"_id":"6425d7fc265d67aa7d046fa4","slug":"festive-atmosphere-in-ramlila-maidan-lit-one-lakh-lamps-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-688-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रामलीला मैदान में उत्सव का माहौल, जलाए एक लाख दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रामलीला मैदान में उत्सव का माहौल, जलाए एक लाख दीये
Fri, 31 Mar 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
- धूमधाम से मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव, जमकर उड़ाया गया गुलाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। श्रीराम नवमी के मौके पर बिजनौर के रामलीला मैदान में उत्सव का माहौल रहा। मैदान में बृहस्पतिवार शाम एक लाख दस हजार दीप जलाए जाने थे, लेकिन आंधी आने तक केवल एक लाख पांच हजार दीपक ही जलाए जा सके।
आंधी आने से कुछ देर बाद ही दीये बुझ गए। फिर भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। भीड़ ने गुलाल उड़ाकर और नृत्य कर राम नवमी का उत्सव मनाया। श्री रामनवमी उत्सव को लेकर नगर पालिका चौक पर स्थित राममंदिर में महाआरती की गई। विश्व हिन्दू परिषद की ओर से महाआरती की गई। इसमें पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह, भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी आदि शामिल रहे। रामलीला मैदान में हुए कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अचल अग्रवाल, महामंत्री राहुल शर्मा, मुख्य संरक्षक संजय गुप्ता, भवन मंत्री प्रदीप कौशिक, आर्यन पंडित का सहयोग रहा।