फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Festivals celebrated in temples on the sixth of Shri Krishna

श्रीकृष्ण की छठी पर मंदिरों में मनाया उत्सव

Wed, 24 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Festivals celebrated in temples on the sixth of Shri Krishna
चांदपुर आधारशिला द स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर लड्डू गोपाल के पास रंगोली बनाती शिक्षिका? - फोटो : BIJNOR
श्रीकृष्ण की छठी पर मंदिरों में मनाया उत्सव
विज्ञापन

बिजनौर/हल्दौर/नगीना। भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। साथ ही मंदिरों में भंडारों का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं को कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरण किया गया। शहर के बाबा हरिहर मंदिर, पंचायती मंदिर, गीता नगरी आदि मंदिरों पर पूजा-अर्चना व भंडारों का आयोजन हुआ।
हल्दौर नगर के हरदासपुर गढ़ी मार्ग पर स्थित माता काली के मंदिर पर भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर पंडित रामानंद शर्मा द्वारा पूर्व पालिका चेयरपर्सन सुमन वर्मा व समाजसेवी सुशील वर्मा द्वारा पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया। मोहल्ला धूलिया महादेव मंदिर संस्थान पर पंडित अवधेश कुमार शर्मा, मोहल्ला रईसान में स्थित शिव मंदिर पर पंडित महेश गिरी और मोहल्ला कुम्हारयान में स्थित सिद्धबली मंदिर में महाराज भोले कश्यप द्वारा पूजन किया गया। सभासद चंद्रपाल सिंह, गौरव चंद्रा, नरेंद्र कुमार, ओम मारवाड़ी, महिपाल सिंह, ठाकुर राम अवतार सिंह, मोनू कश्यप, मनोहर कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर नगीना के बड़ा मंदिर श्रीमुक्तेश्वर नाथ में भगवान श्रीकृष्ण की छठी उत्सव मनाया गया। पुजारी डॉ. विपिन चंद्र त्रिपाठी ने मंदिर कमेटी के अध्यक्ष साहू सलिल अग्रवाल, प्रबंधक मुकेश अग्रवाल उर्फ आले व सभासद गोपाल शर्मा की मौजूदगी में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर उन्हें कढ़ी चावल का भोग लगाया। पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में छठी उत्सव मनाया गया। इस अवसर टीकम चंद गुप्ता, राजेश ठुकराल, रामकुमार यादव, हर्ष गोयल, विकास मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।

हल्दौर में माता काली के मंदिर पर भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्

हल्दौर में माता काली के मंदिर पर भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्- फोटो : BIJNOR

नगीना के बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ में भगवान श्रीकृष्ण छठी पर पूजा अर्चना करात पंडित विपिन ?

नगीना के बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ में भगवान श्रीकृष्ण छठी पर पूजा अर्चना करात पंडित विपिन ?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed