फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Female student raped under the pretext of marriage; lakhs of rupees also swindled.

Bijnor News: शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, लाखों रुपये भी ठगे

Fri, 21 Aug 2026 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Female student raped under the pretext of marriage; lakhs of rupees also swindled.
- आरोपी ने छात्रा की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी
विज्ञापन

- पीड़िता की मां की तहरीर पर युवक समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म करने और लाखों रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने बेटी की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी युवक समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना नगीना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हल्दौर थाना क्षेत्र के कस्बा झालू निवासी सावेज पुत्र शरीफ ने उनकी बेटी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने बेटी की अश्लील वीडियो भी बना लिए। सावेज ने शादी के नाम पर आठ लाख रुपए नकद और घर व पढ़ाई के खर्च के लिए दस लाख रुपए लिए। इतना ही नहीं बेटी को नीट की परीक्षा में पास कराने और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने के नाम पर 20 लाख रुपए ठग लिए। नीट में चयन नहीं हुआ पैसे मांगने पर आरोपी व परिवार ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि 17 अगस्त को नजीबाबाद एक कॉलेज से आते समय आरोपी ने बेटी से रास्ते में रोक लिया और अभद्रता की साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर सावेज, पिता शरीफ, मां हलीमा और भाई शानू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीओ आकांक्षा गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed