{"_id":"69499650e2003967190c4c44","slug":"female-leopard-roaming-with-two-cubs-villagers-scared-bijnor-news-c-27-1-bij1025-168071-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दो शावकों के साथ घूम रही मादा गुलदार, ग्रामीणों में भय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दो शावकों के साथ घूम रही मादा गुलदार, ग्रामीणों में भय
विज्ञापन
कालागढ़। सीमावर्ती क्षेत्र में पुराना कालागढ़ से मुरलीवाला के खेतों में मादा गुलदार दो शावकों के साथ दिखाई देने से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर भय है। खेतों में काम करना भी जोखिम भरा हो रहा है।
इस्लामनगर पंचायत में इन दिनों एक मादा गुलदार दो शावकों के साथ दिखाई दे रही है। किसानों गंगाराम, अतर सिंह, सिकंदर आदि के खेतों में गुलदार देखी जा रही है। इन दिनों खेतों में गन्ना कटाई, छिलाई व गेहूं की बुवाई, नलाई आदि का काम चल रहा है। ऐसे में ग्रामीणों, खेतों में काम करने वालों व स्कूल आने जाने वाले बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला उपाध्यक्ष मदन सिंह राणा, ओमप्रकाश धनकड़, अनिल फोगाट, धर्मेंद्र, सरदार गुरमुख सिंह आदि का कहना है कि वन विभाग के प्रयास नाकाम साबित हो रहे हैं। वन्यजीवों को वनों में खदेड़ा जाए। सीमा पर यूपी का वन विभाग भी गश्ती दल तैनात करे।
- पिंजरा लगाया गया
वन दरोगा सुनील राजौरा का कहना है कि ग्रामीणों की मांग पर गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। गश्ती दल सतर्क हैं।