फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   female candidate saved her life by entering the bank

महिला उम्मीदवार ने बैंक में घुसकर बचाई जान

Thu, 08 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
female candidate saved her life by entering the bank
महिला उम्मीदवार ने बैंक में घुसकर बचाई जान
विज्ञापन

धामपुर। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने जा रही निर्दलीय महिला प्रत्याशी और उसके परिवार की महिलाओं बैंक में घुसकर हमलावरों से अपनी जान मचाई। उम्मीदवार और उसके समर्थक सरेआम पिटते रहे और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। डीएम और एसपी के हस्तक्षेप के बाद प्रत्याशी का पर्चा दाखिल हुआ।
बृहस्पतिवार दोपहर भाजपा समर्थित प्रत्याशी क्षमा हेमलता चौहान ने अपना पर्चा ब्लॉक में जाकर जमा कर दिया। लेकिन जब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मुरादाबाद जिला अस्पताल से सेवानिवृत्त चिकित्साधिकारी डॉ. कुसुम समर्थकों के साथ पर्चा जमा करने का जा रही थीं तो कुछ लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। सरेआम उन्हें रोक कर उनके व उनके समर्थकों के साथ मारपीट की गई। हमलावरों ने उनका नामांकन पत्र छीनकर फाड़ दिया।किसी तरह से उन्होंने अपनी ननद रेखा, जेठानी भवनेश व बेटी के साथ पास में स्थित एसबीआई में घुस कर जान बचाई।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस और स्थानीय अधिकारी मूकदर्शक बने रहे। बाद में स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। कड़ी सुरक्षा के बीच निर्दलीय प्रत्याशी को नामांकन स्थल के अंदर ले जाया गया। वहां भी एक युवक उनके हाथ से नामांकन पत्र छीनकर ले गया। डॉ. कुसुम रघुवंशी का कहना है कि जब उनके ऊपर हमला हुआ तो पुलिस प्रशासनिक अधिकारी उसकी मदद को आगे नहीं आए। बाद डीएम, एसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने उनकी मदद की। उनका कहना है कि प्रशासन ने उन्हें नया पर्चा खरीदवा कर दोबारा भरवा दिया था। लेकिन उन्हें आशंका है कि कहीं अब उनका पर्चा जांच में निरस्त न हो जाए। बीडीओ ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और चुनाव चिह्न का आवंटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed